कटरा4 मिनट पहलेलेखक: मुदस्सिर कुल्लू

  • कॉपी लिंक

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड हादसे में 34 की मौत हुई है, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।

QuoteImage

मैं 26 अगस्त को तीन दोस्तों के साथ कटरा पहुंचा था, लेकिन भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा बंद हो गई और मैं होटल में रुक गया। शुक्र गुजार हूं होटल मालिक का, जिन्होंने 7 दिन से किराया नहीं लिया। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का इंतजाम वही कर रहे हैं। उनकी जिद है कि माता के दर्शन कराए बिना नहीं लौटने देंगे।

QuoteImage

यह बात कहते-कहते उप्र में अमरोहा के अमिश चौधरी की आंखें भर आईं। उन जैसे करीब 500 श्रद्धालु कटरा में हैं, जो यात्रा मार्ग पर 26 अगस्त को भूस्खलन आने के बाद से रुके हुए हैं। इनका पूरा खर्च कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन उठा रहा है।

वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर 26 अगस्त दोपहर 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था।

वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर 26 अगस्त दोपहर 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था।

कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने बताया कि यहां 300 होटल-गेस्ट हाउस हैं, जिनमें 6 हजार कमरे हैं। करीब 200 कमरे श्रद्धालुओं के खोले हैं। हम श्रद्धालुओं को उनकी पसंद का नाश्ता-खाना दे रहे हैं। 200 लोग धर्मशालाओं में हैं। एक हफ्ते से हम भी नुकसान में हैं, पर दुख की घड़ी में एकजुट हैं।

दूसरी ओर, यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों में स्थित होटलों, दुकानों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया है। इसमें एशिया चौक, बलिनी पुल के बीच, दर्शनी ड्योड़ी तक हैं।

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इन संवेदनशील हिस्सों में 80 से ज्यादा दुकानें और छोटे होटल आते हैं। दरअसल, ये प्रतिष्ठान भूस्खलन प्रभावित इलाकों में है।

यह कदम लगातार बारिश और हाल ही में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और वैष्णो देवी यात्रा बाधित हुई है।

कटरा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, तस्वीर वैष्णो देवी मंदिर के प्रवेश द्वार की है।

कटरा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, तस्वीर वैष्णो देवी मंदिर के प्रवेश द्वार की है।

जहां 30 हजार श्रद्धालु रोज आते थे, वहां सन्नाटा…

श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से पहले बरिदर सेवा समिति मंदिर का प्रबंधन करती थी। समिति के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह बरिदराम ने बताया कि कटरा में हमेश 30 हजार श्रद्धालु तक रहते थे, लेकिन 7 दिन से सन्नाटा है। श्राइन बोर्ड ने बताया 18 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर मरम्मत चल रही है। पूरा होने से बाद ही यात्रा शुरू होगी।

जिन श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर सेवा, भवन या भैरों घाटी के बीच रोपवे, होटल की बुकिंग थी, उन्हें पैसा रिफंड कर रहे हैं। 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी मंदिर के पास भूस्खलन में 34 लोगों की जान चली गई थी।

शाह पहुंचे जम्मू, बाढ़ के राहत कार्यों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही का निरीक्षण किया। उन्होंने जम्मू की कनेक्टिविटी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेना और केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। बता दें कि जम्मू रीजन में बारिश और बाढ़ में कई पुल टूट गए हैं।

————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: बेटी का मुंडन कराने आया परिवार, बच्ची की मौत, पत्नी का पैर कटा

आगरा के दीपक अपनी बेटी का मुंडन कराने वैष्णो देवी गए थे। हादसे में उनकी मां सुनीता देवी (50), बेटी सेजल (11 माह) और साली भावना (11) की मौत हो गई। उनकी पत्नी का पैर कट गया है। पिता अर्जुन लापता है। दीपक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जब हादसा हुआ तब दीपक परिवार को बैठाकर भवन के रास्ते में बने शौचालय में गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान: 4 ज्वेलर भाइयों की मौत, श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे

वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। इनमें 3 मृतक सुजानगढ़ (चूरू) के और एक नागौर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं।

परिवार ने बताया कि चारों सात दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से लौटने के बाद वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। मंदिर मार्ग में अर्धकुमारी के पास मंगलवार (26 अगस्त) दोपहर में हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: मंदसौर के सात श्रद्धालुओं में से 2 की मौत, 3 घायल; 40 घंटे बाद मिले 2 लापता

लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों में मंदसौर जिले के दो ग्रामीण भी शामिल हैं। तीन अन्य घायल हैं। हादसे में लापता दो लोग करीब 40 घंटे की सर्चिंग के बाद गुरुवार को सुरक्षित मिल गए हैं। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से सात श्रद्धालु वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। इनमें से फकीरचंद और रतन बाई की भूस्खलन में मौत हो गई है। सोहन बाई, देवीलाल और ममता घायल हैं। कटरा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *