- Hindi News
- National
- Ujjain Mahakal; Sawan Somwar 2025 Photos Update | Kashi Vishwanath Kedarnath Haridwar
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज सावन का पहला दिन है। इसके चलते देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं, उज्जैन बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ।
देश के अलग-अलग मंदिरों की फोटोज…
मध्य प्रदेश

सुबह महाकाल की विशेष मंगला आरती हुई।

मंगला आरती में भक्त पूरे उत्साह और उमंग में नजर आए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

आरती के कुछ समय बाद पंचामृत और गोद्रव्यों से अभिषेक किया गया।

गाय के दूध, दही और घी से बाबा महाकाल का अभिषेक हुआ।

पंचामृत में शहद से अभिषेक हुआ।

बाबा महाकाल का बूरा (शक्कर) से अभिषेक किया गया।

बाबा महाकाल को भांग अर्पित की गई।

बाबा महाकाल का फलों के रस से अभिषेक हुआ।

अभिषेक पूरा होने के बाद महाकालेश्वर का भस्म श्रृंगार हुआ।

श्रृंगार के बाद बाबा महाकालेश्वर की आरती हुई।

बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

पन्ना जिले में 1500 साल पुराने चौमुखनाथ मंदिर में भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा की। प्रतिमा के हर मुख पर शिव के विशेष रूप अंकित है।
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का चंदन से लेप किया गया।

विशेष श्रृंगार के बाद भोलेनाथ की आरती हुई।

बाबा विश्वनाथ में भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई।

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्त पूरे उत्साह में नजर आए।

इलाहाबाद में श्रद्धालु ने कांवड़ भरने के लिए गंगा में डुबकी लगाई।

बनारस में शिव भक्तों ने कांवड़ भरी।

भक्तों ने गंगा तट पर कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया।

बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर दुकानों पर बेलपत्र और फूलों की दुकानें सजी हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रुद्राभिषेक किया।

अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में शिव के जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ पड़े।

अयोध्या के क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भक्त शिव की सेवा करते नजर आए।

हापुड़ के सबली मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया।
राजस्थान

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सावन के पहले दिन शिव आराधना की।
दिल्ली

गौरी शंकर मंदिर में शिव का चंदन से अभिषेक किया गया।

भैरव मंदिर में चतुर्मुखी शिव की विशेष पूजा हुई।
उत्तराखंड

हरि की पौड़ी पर शिव भक्त कांवड़ सजाते नजर आए।

गंगाजल लेने के बाद कांवड़ियों ने यात्रा शुरू की।
तमिलनाडु

वनथिरायणपट्टिनम के श्री चेन्नीश्वरर मंदिर में वर्षाभिषेकम और तिरुकल्याणम मनाया गया।