देहरादूर/श्रीनगर/चंडीगढ़44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी कि सितंबर में सामान्य (167.9 मिमी) से ज्यादा बारिश होगी।

सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड में हैं, जहां लैंडस्लाइड और बाढ़ आने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।

उधर हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही है। अगले 24 घंटे तेज बारिश होगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार जिलों में बादल फटा। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 का पता नहीं चल पाया है।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। गाड़ियां आधी डूब गईं।

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। गाड़ियां आधी डूब गईं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में तेज बारिश के चलते व्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में तेज बारिश के चलते व्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

हरियाणा के सोनीपत में जलभराव के बीच गुजरती गाड़ियां।

हरियाणा के सोनीपत में जलभराव के बीच गुजरती गाड़ियां।

पंजाब के होशियारपुर में डेरा बाबा नानक एरिया में बाढ़ आई है। प्रभावित लोगों के लिए पीने वाला पानी और अन्य सामान लेकर जाते हुए लोग।

पंजाब के होशियारपुर में डेरा बाबा नानक एरिया में बाढ़ आई है। प्रभावित लोगों के लिए पीने वाला पानी और अन्य सामान लेकर जाते हुए लोग।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *