लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं।

.

डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं।

हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा में हुआ है।

घटनास्थल की 3 तस्वीरें…

घटनास्थल पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।

धमाका इतना तेज था कि लाशें 50 फीट दूर उड़कर जाकर गिरीं।

धमाका इतना तेज था कि लाशें 50 फीट दूर उड़कर जाकर गिरीं।

करीब एक हजार लोग मौके पर पहुंच गए हैं। एम्बुलेंस से घायलों को ले जाया जा रहा है।

करीब एक हजार लोग मौके पर पहुंच गए हैं। एम्बुलेंस से घायलों को ले जाया जा रहा है।

1 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री अवैध थी। यह रिहायशी बस्ती में चल रही थी। रविवार को दोपहर 12 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट कैसे हुआ यह अभी क्लियर नहीं हुआ। कुछ लोग सिलेंडर फटने की बात भी कह रहे हैं। अभी पूरा फोकस रेस्क्यू पर है।

मलबे में मिले दो शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रेस्क्यू में जेसीबी भी लगाई गई है। बगल के घर की दीवार भी टूट गई है।

रेस्क्यू में जेसीबी भी लगाई गई है। बगल के घर की दीवार भी टूट गई है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *