दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से PM मोदी को गाली देने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर दूसरे दिन भी बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन जारी है।

.

बेगूसराय मे बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर में घुसकर प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के गांधी में बीजेपी के सांसद, विधायक समेत कई बड़े नेता मौन धरने पर बैठे हैं।

लखनऊ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का बवाल चल रहा है। वे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए VVIP गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

इधर, पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई जगहों पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल और तेजस्वी पर PM मोदी और उनकी मां का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस-राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

बेगूसराय में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

पटना में बीजेपी सांसद समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे हैं।

पटना में बीजेपी सांसद समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे हैं।

ये तस्वीर लखनऊ की है, जहां बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

ये तस्वीर लखनऊ की है, जहां बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

सारण में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा:तेजस्वी से गले मिले अखिलेश यादव, रोहिणी भी शामिल, तीनों एक ही गाड़ी पर हैं

———————————

PM को गाली देने पर बिहार में हो रही सियासत से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed