लखनऊ में एक कार्यक्रम के मंच पर पवन सिंह एक्ट्रेस की कमर छूने लगे थे।
हरियाणवी डांसर अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर सरेआम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि की कमर छुई। जिससे वे काफी परेशान हुईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अंजलि की कमर छ
.
वीडियो सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है।
अंजलि ने कहा कि उनके कमर छूने से मैं खुद असहज महसूस कर रही थी, लेकिन कार्यक्रम में उनके फैंस के सामने मैं कुछ कहती तो कोई मेरी बात नहीं सुनता।
अंजलि राघव हरियाणवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
अंजलि ने कही 4 अहम बातें…
- 2 दिन से मैं परेशान हूं, लोग मीम्स बना रहे: वीडियो में अंजलि ने कहा- ‘राम राम जी, मुझे आपसे एक जरूरी बात करनी है। 2 दिन से मैं परेशान हूं। लगातार मुझे डीएम्स मिल रहे हैं, जिसमें लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, वहां मजे ले रही थी।’
- पवन का फैन बेस था, कोई मुझे सपोर्ट नहीं करता: अंजलि ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि पवन सिंह खुद लखनऊ के रहने वाले हैं। वहां की पूरी भीड़ उनकी फैन बेस थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता, तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?’
- मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी: अंजलि ने कहा कि मुझे जब शूट के लिए कॉल आया था, तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं। किसी तरह की असुविधा नहीं हुई, लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर टच किया, तो मैं असहज हो गई। घटना के बाद लगा कि बात सुलझ जाएगी, लेकिन मामला बढ़ता गया और मैंने खुद को अकेला महसूस किया।
- ये सब हरियाणा में हुआ होता, तो पब्लिक जवाब देती: डांसर ने कहा कि मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता, तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।’

हरियाणवी गानों से अंजलि राघव ने अपनी पहचान बनाई है।
कौन हैं अंजलि राघव अंजलि राघव हरियाणवी डांसर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने कई सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में काम किया है। ‘चंद्रवाल देखूंगी’ और ‘गिरे ये आंसू’ जैसे म्यूजिक वीडियो से अंजलि को खूब पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस का जन्म 6 जून 1992 में दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का शौक था।
अंजलि ने 2018 में अपना पहला लाइव डांस किया था। उन्हें बेस्ट फीमेल मॉडल हरियाणा के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। अंजलि अभी अनमैरिड हैं।
बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी काम कर चुकी हैं। ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ नाम की धारावाहिक में भी नजर आई हैं। उन्हें हाय रे मेरी मोटो गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है। अंजलि ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं।
अंजलि राघव ने पवन गिल के साथ गाना ‘मैडम नाचे नाचे रे तू तो’ में भी काम किया है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते हैं।
किस तरह इंडस्ट्री में आईं अंजलि दैनिक भास्कर से इंटरव्यू में अंजलि ने बताया था कि 8वीं और 9वीं में होस्टल में थी। 10वीं में ही मैं दिल्ली आई थी। मैं अपनी सिस्टर के शोज देखने जाया करती थी। मेरी दोनों बड़ी बहनें परफॉर्म करती थी। जब वे हरियाणा म्यूजिक वीडियो किया करती थी। मैं देखने जाया करती थी। लोग मुझे पीछे खड़ा कर देते थे। मैं बिना इंटरेस्ट के खड़ी हो जाती थी। इसमें मुझे बिल्कुल मजा नहीं आता था। 11वीं आते आते मैंने इसे छोड़ दिया। साइंस में एडमिशन ले लिया। उस दौरान शनिवार-रविवार को काम आ जाता था। कुछ पैसे भी मिल जाते थे। मैं पैसे के लिए कर लेती थी। टीचर बनना ड्रीम था, जो कर नहीं पाई। आर्टिस्ट के तौर पर करते- करते यहां तक पहुंची हूं।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान पिता की किडनियां फैल हुईं इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि हर जगह लाइफ चेंजिंग फेस आता है। मैं उस वक्त बहुत खुशी से जीवन जी रही थी। सपनों को पूरा करने वाली ही थी। 11वीं, 12वीं के दौरान ही पापा की दोनों किडनियां फैल हो गई थीं। वे डायलसिस पर आ गए थे। मंथली खर्चा बहुत हो जाता था। दोनों बहनें उस वक्त काम किया करती थी। मैं भी सोचती थी कि पापा की मदद नहीं कर सकती, लेकिन खुद के लिए तो कर ही सकती हूं।
डांसर ने बताया कि शनिवार-रविवार को शूट कर लिया करती थी। जो कमाई होती थी, उससे अपनी ट्यूशन फीस और स्कूल फीस को कवर कर लिया करती थी। इससे घर पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता था। पापा के लिए बहनें किया करती थी। पांच साल पापा बेड रेस्ट पर रहे। मम्मी उस वक्त बिल्कुल ठीक थीं। हम यह सोच रहे थे कि पापा को कुछ होगा। मम्मी के लिए सोचने का मौका ही नहीं मिला।

अंजलि बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी काम कर चुकी है।
मां की मौत के 6 महीने के बाद पिता की मौत अंजलि ने बताया कि पापा के गुजरने से छह महीने पहले मम्मी की डेथ हो गई। मैं कॉलेज गई हुई थी। फर्स्ट ईयर में थी। घर आई तो मम्मी नहीं बच पाई थी। उस समय ब्रेन हेमरेज बहुत ज्यादा हो रहा था। पापा भी ब्रेन हेमरेज से गए। वे किडनी पेशेंट थे। मां की मौत के छह महीने बाद चले गए। एक साल में दोनों की डेथ देख ली। पापा की डेथ को तो बयां भी नहीं कर पाती हूं। ब्रेन हेमरेज तो हमने किसी भी तरह बचा लिया था, ऑपरेशन भी सक्सेसफुल हो गया था। हॉस्पिटल में आग लग गई। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
काम को छोड़ने का कई बार मन बनाया इसके बाद यह काम करना मेरी मजबूरी बन गई। हर साल मैं इसे छोड़ने का मन बना लेती थी, लेकिन उसी वक्त एक गाना हिट हो जाता था। लोगों की नजर में आने लग गई थी। हिट होने के बाद लालच आ जाता है।

