हरियाणा के फतेहाबाद से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए बुजुर्ग 21 अगस्त से लापता हैं। वे अपने दो पोतों विनोद और विक्रम के साथ रेलवे के माध्यम से माता वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। टोहाना के गांव डांगरा से 75 वर्षीय बलबीर सिंह लापता है, जिसकी जानका

.

बलबीर सिंह के बेटे रामचंद्र के अनुसार अर्धकुमारी के पास पहुंचने पर तेज बारिश शुरू हो गई थी। पोतों ने बलबीर सिंह को घोड़े पर बिठाया और कहा कि नीचे मिलेंगे। लेकिन जब दोनों पोते नीचे पहुंचे तो वहां उनके दादा नहीं मिले। अगले दिन दोनों पोते रेलवे स्टेशन पर दादा का इंतजार करते रहे। कोई सूचना नहीं मिलने पर 23 अगस्त को वे गांव में वापस लौट आए।

बलबीर सिंह तेज बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के रास्ते में लापता हो गए।

बलबीर सिंह के बेटे रामचंद्र ने शहर थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को बलबीर सिंह के दूसरे बेटे राम सिंह भी रेल से वैष्णो देवी धाम गए। वहां तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने अब सोशल मीडिया पर बलबीर सिंह की फोटो और वीडियो शेयर कर लोगों से मदद मांगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *