बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा पंचांगमठ और प्रवीण की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी।

बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे।

बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिल्पा की मां की शिकायत पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था आरोपी

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, शिल्पा की शादी 5 दिसंबर 2022 को गंगावती तालुक के वड्डारहट्टी गांव के प्रवीण से हुई थी। परिवार ने इस शादी पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए और प्रवीण को 150 ग्राम सोना दिया था। शादी के बाद दोनों बीटीएम लेआउट में रहने लगे। प्रवीण व्हाइटफील्ड में ओरेकल में काम करता। लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचना शुरू कर दिया था।

गोद भराई की चर्चा पर हुआ था झगड़ा

शिल्पा की बहन सौम्या और मां शारदा के मुताबिक वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। दोनों ने आरोप लगाया कि प्रवीण और उसकी मां शांतव्वा ने शिल्पा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। उन्होंने 5 लाख रुपए की मांग की। जब पैसा नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे माता-पिता के घर भेज दिया।

शारदा ने बताया कि उन लोगों ने पैसे जुटाए और बेटी को वापस भेज दिया, लेकिन उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न जारी रहा। चार महीने पहले, शिल्पा की गोद भराई की चर्चा के दौरान झगड़ा हुआ था। 26 अगस्त को परिवार को बताया गया कि शिल्पा ने आत्महत्या कर ली है। जब वे पहुंचे, तो शिल्पा का शव बिस्तर पर चादर से ढका हुआ था।

दहेज प्रताड़ना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया; शादी को 6 महीने हुए थे

6 महीने पहले हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया था। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स में बने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी थी। देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

बेंगलुरु में इंजीनियर ने प्रेमिका को 17 बार चाकू मारा, 2 बच्चों की मां की मौत

बेंगलुरु में टेक इंजीनियर यशस (25 साल) ने अपनी प्रेमिका हरिनी (33 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 6-7 जून की रात पूर्णा प्रजना लेआउट के OYO होटल के कमरे में हुई। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला आरोपी से रिश्ता खत्म करना चाहती थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी यशस ने उसपर चाकू से 17 बार हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक हरिनी के 2 बच्चे भी थे।पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *