अटल पथ पर आगजनी-हंगामा, पुलिस पर पथराव: जान बचाकर भागे VVIP, स्कॉट कर निकाले गए: भाई-बहन की मौत पर पुलिस की जांच से नाराज – Patna News

अटल पथ पर आगजनी-हंगामा, पुलिस पर पथराव: जान बचाकर भागे VVIP, स्कॉट कर निकाले गए: भाई-बहन की मौत पर पुलिस की जांच से नाराज – Patna News

अटल पथ पर आगजनी-हंगामा, पुलिस पर पथराव:  जान बचाकर भागे VVIP, स्कॉट कर निकाले गए: भाई-बहन की मौत पर पुलिस की जांच से नाराज – Patna News


पटना में 15 अगस्त को हुई भाई-बहन की मौत के विरोध में सोमवार को लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया। इस दौरान बीच सड़क पर आगजनी भी की गई।

.

कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। रास्ते से जा रहे लोगों से भी बदसलूकी की गई है।

इस प्रदर्शन में एक VVIP गाड़ी भी फंस गई। भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने स्कॉट कर VVIP गाड़ी को बाहर निकाला।

IG जितेंद्र राणा, SSP कार्तिकेय शर्मा समेत 12 से अधिक थानों के पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

दीघा की ओर जाने वाली लेन में एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा जाम है। पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं। पिछले 45 मिनट से जाम लगा है।

मौके से आई तस्वीरें देखिए….

अटल पथ पर भीड़ ने एक स्कॉर्पियो में आग लगाई है।

अटल पथ पर बाइक को भी आग के हवाले किया गया है।

अटल पथ पर बाइक को भी आग के हवाले किया गया है।

VVIP गाड़ी को स्कॉट करके निकालती पुलिस।

VVIP गाड़ी को स्कॉट करके निकालती पुलिस।

गाड़ी पर पत्थर फेंकते लोग।

गाड़ी पर पत्थर फेंकते लोग।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ‘पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने पथराव किया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर रोड को क्लियर कराया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

15 अगस्त को मिली थी बच्चों की लाश

रक्षाबंधन के 6 दिन बाद 15 अगस्त की शाम को पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर 12 में कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली थी। कार एक बाउंड्री में खड़ी थी। बाउंड्री के गेट पर ताला नहीं लगा था।

बच्चों की पहचान दीपक (5) और लक्ष्मी (7) के तौर पर हुई है। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे।

मां ने टीचर पर ही बच्चों को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि टीचर शवों को ठिकाने लगाना चाहती थी, इसलिए बॉडी कार में रखी थी।

बच्चे की मां किरण ने बताया था-‘पुलिस पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। हमारे बच्चे की हत्या की गई है। गला दबाने के निशान थे। हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है। हमे इंसाफ चाहिए।’

पुलिस का कहना है कि ये हादसा हो सकता है। भाई-बहन खेलने के दौरान कार में चले गए होंगे।

इसके पहले भी 4 दिन पहले आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया था। टायर जलाकर आगजनी भी की। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को नहीं खोज रही है।



Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life