पटना में हाइवा-ऑटो में टक्कर, 8 की मौत: मरने वालों में 5 महिलाएं, कई लोग घायल; सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग – Patna News

[ad_1]

पटना में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।

.

7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया, मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के रहने वाले थे।

मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

हादसे के बाद परिजन सड़क पर पड़ी लाशों से लिपट कर रोते दिखे। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो से खून बहकर सड़क पर बिखर गया।

प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया, ‘सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’

हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें…

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी लाश के पास रोते परिजन।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो से रिस कर खून सड़क पर बिखर गया।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो से रिस कर खून सड़क पर बिखर गया।

हादसे में 5 महिलाओं की मौत हुई है।

हादसे में 5 महिलाओं की मौत हुई है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग ट्रक ड्राइवर के पकड़े नहीं जाने से आक्रोशित हैं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग ट्रक ड्राइवर के पकड़े नहीं जाने से आक्रोशित हैं।

चश्मदीद बोला- ट्रक वाले की गलती से हादसा

चश्मदीद राजीव रंजन ने बताया, ‘ट्रक वाले की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रक वाला दाहिनी साइड से टक्कर मारते हुए भाग गया। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’

गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

मृतक और घायल सभी नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी लोग फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। वे घटनास्थल पर किसी को वीडियो बनाने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

—————-

इसे भी पढ़िए….

पटना में 2 बाइक की टक्कर,चाचा-भतीजे समेत 4 की मौत:हादसे के वक्त 80 से ज्यादा थी स्पीड; चश्मदीद बोले- दर्द से कराह रहे थे

पटना में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। गौरीचक थाना इलाके के बेलदारी चक पुल पर तेज रफ्तार से आ रही 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |