लुधियाना की सेंट्रल जेल में चैकिंग करने पहुंचे एडिश्नल डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा।
लुधियाना की सेंट्रल जेल में आज सुबह एडिश्नल DGP गुरप्रीत कौर दियो और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने छापा मारा। उनके साथ करीब 200 पुलिसकर्मी भी थे। जेल में कैदियों के पास मोबाइल या नशे का सामान तो नहीं है, ये देखने के लिए चेकिंग शुरू की गई। जो फिलहाल जा
.
ये तलाशी करीब 4 से 5 घंटे तक चलेगी। चेकिंग के बाद पुलिस अधिकारी प्रेस नोट के जरिए बताएंगे कि क्या-क्या बरामद हुआ। जेल में अचानक हुई इस कार्रवाई से कैदियों में हड़कंप मच गया है।
चैकिंग में 200 से अधिक मुलाजिम है साथ
जानकारी देते हुए एडिश्नल DGP गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि आज पंजाब पुलिस हेड क्वाटर से विशेष रूप से लुधियाना सेंट्रल जेल को लेकर चेकिंग के आदेश मिले हैं। इस कारण आज अचानक निरीक्षण पुलिस कमिश्नर के साथ जेल का किया गया है।
200 से अधिक पुलिस मुलाजिम जेल में प्रत्येक बैरक को चेक कर रहे हैं। जेल के बाथरुम से लेकर रसोई घर तक की सर्च की जा रही है। पहले भी कई मामले ऐसे सामने आए हैं जिसमें जेल में नशा मिला है। नशों के खिलाफ पंजाब सरकार ने जो अभियान चलाया है उसी कड़ी के तहत आज ये कार्रवाई की जा रही है।
बात करें लुधियाना को तो अभी तक मार्च महीने से जुलाई तक 1 हजार से अधिक नशा तस्करों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। 10 के करीब नशा तस्करों के घरों को तोड़ा है। जेल से क्या नशा या मोबाइल मिलते है इस बारे देर शाम तक चैकिंग समाप्त होने के बाद ही जिला पुलिस सूचित करेगी। फिलहाल अभी चेकिंग जारी है।