लेडी टीचर मनीषा, जिसकी लाश खेत में मिली थी।
हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। लाश मिलने के 5 दिन बाद पुलिस ने कहा कि इस मामले में सुसाइड के एंगल से भी जांच हो रही है। हालांकि अभी एक-दो रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
.
11 अगस्त को जिस दिन मनीषा लापता हुई, उस दिन उसने जहरीला स्प्रे खरीदा था। दुकानदार ने इसकी एंट्री भी की। पुलिस ने दुकानदार के बयान भी लिए हैं।
वहीं, एसपी सुमित कुमार ने इस बात की पुष्टि की कि कॉपी के पन्ने पर लिखा एक सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें रोमन में लिखा है। हालांकि हरियाणवी लहजा है। उन्होंने कहा कि क्या ये सुसाइड नोट मनीषा ने लिखा- इसकी जांच हो रही है। एक-दो रिपोर्ट आने का इंतजार है, उसके बाद ही इस केस में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
खेत में लाश पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया था।
स्कूल से निकल कर 200 मीटर दूर से कीटनाशक खरीदा पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि 11 अगस्त, जिस दिन मनीषा लापता हुई, उसी दिन उसने स्प्रे खरीदा। वह जिस प्ले-वे स्कूल में पढ़ाई थी, उससे करीब 200 मीटर दूरी पर ही दुकान है। दुकानदार ने स्प्रे देते वक्त बकायदा रजिस्टर में एंट्री की है। पुलिस ने दुकानदार को भी पूछताछ में शामिल किया है।
बच्चे की कॉपी में लिखा सुसाइड नोट इसी बीच पुलिस के सामने एक सुसाइड नोट आया है। जो स्कूल कॉपी के पन्ने पर लिखा है। हरियाणवी लहजा है, हालांकि रोमन (इंग्लिश) में लिखा है। बताया जा रहा है कि मनीषा के पास से ही यह पन्ना मिला। एसपी सुमित कुमार का कहना है कि अभी इसकी जांच करवाई जा रही है। परिजनों को भी इस नोट के बारे में जानकारी थी। लिखावट मिलाई जा रही है। (दैनिक भास्कर यह सुसाइड नोट मनीषा का होने की पुष्टि नहीं करता।)
अब पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा…
सॉरी मम्मी पापा मैं मेरी वजह से आप दोनों को प्रॉब्लम में नहीं देख सकती। आप दोनों ने मेरी खातिर बहुत कुछ किया और वैसे भी मेरे से सब दुखी थे। मैं सबकी बातें, जमाने की बातें, सोचती हूं और फिर भी दुखी हो रही हूँ। ना मैं गलत थी और ना मैंने कुछ गलत काम किया। बस मैं पेरेंट्स का ड्रीम पूरा करना चाहती थी। मैं BSc नर्सिंग कर रही थी क्योंकि NORCET क्रैक किया था और एक नर्सिंग ऑफिसर बनकर मम्मी पापा का सपना पूरा करना चाहती थी। लेकिन मैं आप दोनों पर बोझ नहीं बन सकती। आई एम सॉरी मम्मी पापा, मैंने कभी आप दोनों को हर्ट किया हो तो। और आप दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता हो। थैंक्यू, मुझे ये जिंदगी देने के लिए मम्मी और पापा। मैं आभारी हूं कि आपने मुझे एक राजकुमारी की तरह पाला। कोई हो तो प्लीज मेरे पेरेंट्स का ख्याल रखना।
सुसाइड नोट की कॉपी…

लार का सैंपल लिया, रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का दावा है कि मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार नहीं बल्कि जानवर के काटने के निशान हैं। मनीषा की लाश के मुंह व गर्दन के पास से लार के सैंपल लिए गए हैं। ताकि पता चल सके कि ये किस जानवर की हो सकती है। पुलिस ने मधुबन की फॉरेंसिक साइंस लैब में भी 10 सैंपल भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है। पुलिस जल्द से जल्द रिपोर्ट सामने लाने की कोशिश में जुटी है।
हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….