गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग: 2 मंजिलों को टारगेट किया, खिड़की–दरवाजे, छत पर निशान पड़े, मां घर पर थी – gurugram News

गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग: 2 मंजिलों को टारगेट किया, खिड़की–दरवाजे, छत पर निशान पड़े, मां घर पर थी – gurugram News

गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग:  2 मंजिलों को टारगेट किया, खिड़की–दरवाजे, छत पर निशान पड़े, मां घर पर थी – gurugram News

[ad_1]

एल्विश यादव का घर जहां पर फायरिंग हुई है, और इनसेट में एल्विश यादव की फाइल फोटो।

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार (17 अगस्त) की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाईं, जिनके खोल पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं।

.

यह गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों और खिड़की और दरवाजों पर लगीं। जिस वक्त फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई।

फायरिंग का पता चलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें तुरंत एल्विश के घर पहुंची। गोलियों के खोल जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि एल्विश को पिछले दिनों में किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं है।

शुरुआती जानकारी में इसके तार सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले से जोड़े जा रहे हैं। फाजिलपुरिया पर गोलियां चलाने वालों ने धमकी दी थी कि उसके करीबियों को भी निशाना बनाया जाएगा। एल्विश और फाजिलपुरिया करीबी दोस्त माने जाते हैं।

पुलिस को घर के बाहर से मिले गोलियों के खोल।

घर पर 12 से ज्यादा गोलियों के निशान मिले एल्विश यादव के घर पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। गोली लगने से शीशे का दरवाजा टूट गया है। छत की सीलिंग और दीवार, दरवाजों पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जिस तरीके से फायरिंग की गई है, उससे हमलावरों के प्रोफेशनल शूटर होने का शक है। जो किसी बड़े गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

गोलियों के निशान के PHOTOS…

फायरिंग में टूटा घर के गेट का शीशा।

फायरिंग में टूटा घर के गेट का शीशा।

बदमाशों ने घर के बाहर से की फायरिंग, कमरे के दरवाजे पर लाल घेरे में दिख रहा गोली का निशान।

बदमाशों ने घर के बाहर से की फायरिंग, कमरे के दरवाजे पर लाल घेरे में दिख रहा गोली का निशान।

घर के दूसरे कमरे के गेट पर दिख रहा गोली का निशान

घर के दूसरे कमरे के गेट पर दिख रहा गोली का निशान

घर की बालकनी पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं।

घर की बालकनी पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पिता ने कहा– 25 से 30 राउंड फायरिंग की एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था। हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर पहले फायरिंग की है। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

एल्विश के घर पर हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा

  • घर के सेकेंड फ्लोर पर एल्विश रहता है: गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे पुलिस थाना सेक्टर–56 के इलाके में स्थित घर पर फायरिंग की गई। बदमाशों ने जिस घर पर फायरिंग की, उस मकान के सेकेंड फ्लोर पर एल्विश यादव रहता है।
  • ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को टारगेट किया: फायरिंग करने की यह वारदात ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर की गई है। एल्विश किसी काम से बाहर गया हुआ था। घटना की जांच के लिए थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंचीं। अभी तक की जांच के मुताबिक एक बाइक पर आए 3 बदमाशों ने यह वारदात की है।
राहुल फाजिलपुरिया के साथ एल्विश यादव की फाइल फोटो।

राहुल फाजिलपुरिया के साथ एल्विश यादव की फाइल फोटो।

जानिए, राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मामला क्या है

14 जुलाई को गुरुग्राम के मशहूर सिंगर व रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी। उस वक्त वह थार से गांव से अपने घर लौट रहे थे। हमलावर पंच गाड़ी से उनका पीछा कर रहे थे।

इसके बाद सुनील सरधानिया नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि फाजिलपुरिया के साथ दीपक नांदल का 5 करोड़ का लेन–देन है। फाजिलपुरिया वह रुपए नहीं लौटा रहा।

सरधानिया ने धमकी दी थी कि अगर रुपए नहीं लौटाए तो फाजिलपुरिया के साथ उसके करीबियों को भी निशाना बनाया जाएगा। हालांकि फाजिलपुरिया ने ऐसे किसी लेन–देन को नकार दिया था।

फाजिलपुरिया पर हमले के बाद ये धमकी दी गई थी…

फाजिलपुरिया के करीबी फाइनेंसर शौकीन की हत्या हुई इसके बाद 6 अगस्त को गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या कर दी गई। उसे पैसों के लेन–देन के बहाने नजफगढ़ से बुलाया गया था। उस वक्त भी यह दावा किया गया कि फाजिलपुरिया से नजदीकियों की वजह से उसकी हत्या की गई। इस हत्या की जिम्मेदारी भी सुनील सरधानिया ने ली थी। उसने फिर धमकी दी थी कि अगर फाजिलपुरिया ने रुपए नहीं लौटाए तो उसके करीबियों को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि फाजिलपुरिया ने शौकीन से भी पल्ला झाड़ लिया था।

रोहित शौकीन के कत्ल के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने की यह पोस्ट शेयर की गई थी।

रोहित शौकीन के कत्ल के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने की यह पोस्ट शेयर की गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |