शो के दौरान बीच में बैठे जयभगवान (पीली शर्ट पहने)।
हरियाणा के लेक्चरर जयभगवान शर्मा थोड़ी देर में फेमस टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आएंगे। वे KBC के एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में नजर आएंगे। उनके मुकाबले में 9 और कंटेस्टेंट हैं। जयभगवान को सबसे कम सेकेंड में जवाब देना होगा।
.
वे बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने से सिर्फ एक कदम दूर है। जयभगवान शर्मा कुरुक्षेत्र के मॉडल टाउन 7-बी कॉलोनी में रहते हैं। वह इंग्लिश के लेक्चरर हैं
उन्होंने कहा कहा कि यह मेरे लिए सिर्फ टीवी शो नहीं, जिंदगी के संघर्ष का इनाम है। हॉट सीट तक पहुंचकर 7 करोड़ रुपए जीतना टारगेट है।
KBC के एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में नजर आएंगे लेक्चरर जयभगवान शर्मा।
कौन हैं जयभगवान शर्मा, कैसे की तैयारी
- कैथल का कमालपुर पैतृक गांव: लेक्चरर जयभगवान शर्मा मूल रूप से कैथल जिले के कमालपुर गांव के रहने हैं। अभी वह अपनी फेमिली के साथ कुरुक्षेत्र में रहते हैं। वे कैथल के रायसन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंग्लिश के लेक्चरर हैं। हालांकि उन्होंने 2012 से 2019 तक कुरुक्षेत्र के अमीन गांव के सरकारी स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाया है।
- प्रार्थना सभा से आया आइडिया: जयभगवान शर्मा ने बताया कि अमीन गांव के स्कूल से उनके KBC में जाने का सफर तय हुआ। यहां हर सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में बच्चों से जनरल नॉलेज (GK) के सवाल पूछे जाते थे। यहीं से उनको आइडिया आया कि अगर वे खुद भी GK में महारत हासिल कर लें तो KBC में किस्मत आजमा सकते हैं।
- बच्चों से पूछने लगे GK के सवाल: इसके बाद वे रोजाना नए सवाल बच्चों से पूछने लगे। बच्चे ज्यादातर सवालों का जवाब देते थे। कुछ सवाल के जवाब नहीं मिलते तो वे अपने साथी लेक्चरर से जानने लगे। इससे बच्चों को मजा आने लगा और वो भी उनसे GK के मजेदार और कठिन सवाल पूछते थे। इससे बच्चों के साथ उनकी नॉलेज भी बढ़ने लगी। ये आदत धीरे-धीरे KBC के लिए उनकी तैयारी का सबसे बड़ा हथियार बन गई।
- 2 बार छूटा मौका, हिम्मत नहीं हारी: जयभगवान शर्मा ने बताया कि अब तक 2 बार KBC के ग्राउंड ऑडिशन में हिस्सा लिया। अमृतसर में हुए इन ऑडिशन राउंड्स तक तो पहुंचे, लेकिन आगे के राउंड में उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार वे KBC शो में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते रहे।
- जुलाई में दिया जवाब, KBC के लिए सिलेक्शन: उन्होंने बताया कि पिछले महीने जुलाई की शुरुआत में KBC के शो में पूछे गए सवाल का फोन से जवाब दिया, जिसके बाद उनका सिलेक्शन अगले राउंड के लिए हो गया। उसके बाद कई राउंड में सवाल पूछे गए, जिनका जवाब देकर वे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंचे हैं।
- 13 साल की मेहनत का नतीजा: यहां तक पहुंचना उनकी 13 साल की मेहनत का नतीजा है। साल 2012 से ही वे KBC में आने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारी के साथ कॉम्पीटीशन में जाऊंगा।