ओडिशा के अंगुल में आदिवासी महिला से गैंगरेप: जबरन अगवा कर जंगल ले गए आरोपी; 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

ओडिशा के अंगुल में आदिवासी महिला से गैंगरेप: जबरन अगवा कर जंगल ले गए आरोपी; 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

ओडिशा के अंगुल में आदिवासी महिला से गैंगरेप:  जबरन अगवा कर जंगल ले गए आरोपी; 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार


भुवनेश्वर56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के अंगुल जिले में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार (4 अगस्त) को छेंदीपाड़ा थाना क्षेत्र में घने जंगल के पास हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर, दो मोबाइल फोन और घटनास्थल पर पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़ित को हरसंभव मदद दी जा रही है।

महिला ने 5 अगस्त को उसने छेंदीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 6 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने 5 अगस्त को उसने छेंदीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 6 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला बोली- ट्रैक्टर से 3 युवक आए, जबरन अगवा कर ले गए

महिला ने बताया कि 4 अगस्त को वह अपने भांजे के साथ अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे लौटते समय वे एक पेट्रोल पंप पर रुके। पेट्रोल भरवाने और खाना खाने के बाद महिला शौच के लिए पास के जंगल में गई।

इसी दौरान तीन युवक ट्रैक्टर से पहुंचे और महिला को अकेला पाकर जबरन अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए, जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।

12 जुलाई- छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी अरेस्ट

छात्रा सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी, कोई सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी।

छात्रा सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी, कोई सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी।

  • छात्रा बालासोर जिले के फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी।
  • घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे अपनी शिकायत वापस लेने को कहा था। इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया था। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था।
  • ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HoD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया।
  • छात्रा 95 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। उसने 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

————————————————

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘जलती लड़की दरवाजे पर गिरी, बोली- भैया बचा लो’, तीन अनजान लड़कों ने हाथ-पैर बांधकर जलाया

‘मैं अपने घर में चाय पी रहा था। तभी एक लड़की भागते हुए घर की तरफ आई। वो जल रही थी। भागते-भागते वो दरवाजे पर आकर गिर गई। उसने पानी मांगा। बोली- भैया मुझे बचा लो। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैंने उस पर पानी डाला।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life