श्रीनगर13 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार

  • कॉपी लिंक

कुलगाम के अखल इलाके में 1 अगस्त की रात में मुठभेड़ शुरू हुई थी।

कश्मीर के कुलगाम स्थित अखल के जंगलों में लगातार चौथे दिन सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अब तक इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं। 4 जवान भी घायल हुए हैं। इनमें एक सोमवार सुबह घायल हुआ। जवान को इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, जंगल में छिपे हुए और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी बढ़ा दी गई है। सीनियर पुलिस और सेना के अधिकारी ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटे हैं। रुद्र हेलिकॉप्टर, ड्रोन, हाई टेक्नीक वाले निगरानी उपकरण और पैरा फोर्सेज को तैनात किया गया है।

कुलगाम में मारा गया एक आतंकी हिट लिस्ट में था

कुलगाम में मारे गए एक आतंकी की पहचान लश्कर से जुड़े हारिस नजीर डार के रूप में हुई है।

कुलगाम में मारे गए एक आतंकी की पहचान लश्कर से जुड़े हारिस नजीर डार के रूप में हुई है।

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 अगस्त को दो आतंकवादियों को मार गिराया था। दोनों के शव भी बरामद हुए। इनमें एक आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई। हालांकि, दूसरे का नाम सामने नहीं आया है।

हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। वह उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुए थे।

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त की शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

कुलगाम में 2 अगस्त को बड़ी संख्या में सिक्योरिटी फोर्सेज को तैनात किया गया था।

कुलगाम में 2 अगस्त को बड़ी संख्या में सिक्योरिटी फोर्सेज को तैनात किया गया था।

14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को मारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के अगले दिन, 29 जुलाई को पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इन्हें मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।

शाह ने बताया, ‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की। हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया फिर घेरकर मारा। हमारे पास इसके सबूत भी हैं।’ उन्होंने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

………………………………

पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अखिलेश बोले- सरकार बताए, जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वे कितने उड़े थे

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे? पूरी खबर पढ़ें…

99 दिन बाद मारे गए पहलगाम हमले के 3 आतंकी: कहां से आए, 13 मिनट में किए 26 कत्ल; हमले की पूरी कहानी

कश्मीर की हरी-भरी बायसरन घाटी, उसकी खूबसूरती को निहारते टूरिस्ट के बीच गोलियां, चीखें और 26 कत्ल…22 अप्रैल को पहलगाम में तीन आतंकी आए और हमेशा का दर्द देकर चले गए। अब हमले के तीन महीने बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इस स्टोरी में पढ़िए, देखिए और सुनिए पहलगाम हमले की पूरी कहानी…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed