• Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Floods LIVE Update; MP Rajasthan | Delhi Kerala Monsoon Update

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के धौलपुर में शुक्रवार सुबह सड़क पार करने के दौरान एक मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर-क्लीनर नदी में बह गए। मंडी में लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली NH बंद हो गया।

देशभर में जुलाई में जमकर बारिश हुई। राजस्थान में इस मानसून सीजन, जुलाई में 285mm बारिश हुई है, जो पिछले 69 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जुलाई, 1956 में सबसे ज्यादा 308mm बारिश हुई थी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर सहित 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। राज्य के गुना, शिवपुरी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। गुना में बीते तीन से लगातार तेज बारिश जारी है। यहां अब तक 150 लोगों को बचाया गया है। 2 लोगों की मौत हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। इससे हाईवे बंद हो गया है। मंडी की SP साक्षी वर्मा ने बताया कि कल रात से लगातार बारिश हो रही है। इसी के कारण लैंडस्लाइड हुई है। अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा ने गुरुवार को बताया कि मानसून के दूसरे हिस्से यानी अगस्त-सितंबर में देश के ज्यादातर राज्यों में सामान्य से करीब 6% ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की 6 तस्वीरें…

गुरुग्राम में गुरुवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर पानी भर गया।

गुरुग्राम में गुरुवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा दिखा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा दिखा।

हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड के बाद मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद है। रास्ता साफ किया जा रहा है।

हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड के बाद मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद है। रास्ता साफ किया जा रहा है।

दिल्ली-NCR में गुरुवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

दिल्ली-NCR में गुरुवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

उत्तराखंड के गौरीकुंड इलाके में लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ जाने वाली सड़कें बंद हो गई हैं।

उत्तराखंड के गौरीकुंड इलाके में लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ जाने वाली सड़कें बंद हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा नदी के पानी से नमो घाट जलमग्न हो गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा नदी के पानी से नमो घाट जलमग्न हो गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर-क्लीनर पार्वती नदी में बहे

राजस्थान के धौलपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर-क्लीनर पार्वती नदी में बह गए। घटना मनियां थाना इलाके के रानोली रपट की है। यहां सड़क के आर-पार नदी बह रही है। एक मिनी ट्रक ने तेज बहाव के बीच सड़क पार करने की कोशिश की। लेकिन, ट्रक पानी के साथ बह गया। उसके साथ ड्राइवर और क्लीनर भी डूब गए।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू से अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन खराब मौसम के कारण स्थगित

जम्मू से अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

बाहर से आए तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति देखने के बाद पहलगाम और बालटाल बेस कैंप में जाने के लिए हाई सिक्योरिटी वाले भगवती नगर बेस कैंप में ठहराया गया है। यह दूसरी बार है जब जम्मू से यात्रा स्थगित की गई है। 17 जुलाई को, कश्मीर के पहलगाम और बालटाल बेस कैंप्स में भारी बारिश के कारण यात्रा रद्द कर दी गई थी।

जम्मू से 3 जुलाई को शुरू हुई 38 दिनों की तीर्थयात्रा में अब तक 4 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में भगवान शिव के बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 2 जुलाई को, जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी।

2 जुलाई से अब तक कुल 1 लाख 44 हजार तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले साल, 5.10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने इस पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए थे, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है। यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

03:47 AM1 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मंडी की SP साक्षी वर्मा ने बताया कि कल रात से लगातार बारिश हो रही है। इसी के कारण लैंडस्लाइड हुई है। अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

02:54 AM1 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़- सूरजपुर में पुलिया बही, बेमेतरा-धमतरी समेत 10 जिलों में बिजली का अलर्ट

सूरजपुर में पुलिया बह जाने के बावजूद, सड़क किनारे से लोग आना-जान करते दिखे।

सूरजपुर में पुलिया बह जाने के बावजूद, सड़क किनारे से लोग आना-जान करते दिखे।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लगातार बारिश होने से पुलिया बह गई। इससे प्रतापपुर ब्लॉक के मदनगर गांव में बलरामपुर को जोड़ने वाले रोड पर आवाजाही बंद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा और जशपुर में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

01:14 AM1 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

1 अगस्त को राज्यों में मौसम का हाल…

01:13 AM1 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

31 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *