पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में नौकरानी ने सुसाइड किया: चित्रकूट में नीलांशु चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी; 2 महीने बाद शादी थी – Satna News

[ad_1]

युवती ने पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के बेडरूम के बाथरूम में खुद को गोली मारी।

सतना के चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में 24 साल की युवती ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुमारी सुमन निषाद नाम की यह युवती चतुर्वेदी के घर में काम करती थी।

.

घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सुमन ने तीसरी मंजिल के बाथरूम में पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से अपने दाहिने कान के ऊपर कनपटी में गोली मारी। चित्रकूट थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गहन जांच के लिए नयागांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। नीलांशु चतुर्वेदी का बेड रूम सील कर दिया गया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सुमन ने यह कदम क्यों उठाया? सुमन की मां के मुताबिक 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी।

युवती ने लाइसेंसी पिस्टल से इसी बाथरूम में खुद को गोली मारी।

खाना बनाने, बर्तन धोने का काम करती थी सुमन निषाद पिता अर्जुन निषाद कटरा गुदर, थाना कोतवाली कर्बी, चित्रकूट की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक सुमन की मां भी पिछले कई सालों से नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े साफ करने का काम कर रही है।

मौके पर पुलिस अफसर मौजूद हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

मौके पर पुलिस अफसर मौजूद हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

मां बोली- खाने के बाद अचानक बाथरूम गई सुमन निषाद की मां सुबिया ने बताया कि हम लोगों ने काम किया, साथ खाना-पीना खाया, बैठे थे। वो अचानक उठकर बाथरूम चली गई। उसके हाथ में बंदूक रही होगी जो मार ली। उन्होंने कहा कि नीलांशु की बेटी नहीं है, वे मेरी बेटी को अपनी बेटी जैसी मानते हैं। वही खिलाते-पिलाते रहे हैं, तिलक भी करवाया उसका।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |