मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लाइट का केबिन क्रू ने महिला की डिलीवरी करवाई। इन्हें इसकी ट्रेनिंग दी जाती है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की गुरुवार को मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में सफर कर रही एक थाई महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एयरलाइन ने बताया कि महिला को फ्लाइट के दौरान अचानक लेबर पेन शुरू हुआ और उस उनके केबिन क्रू ने तुरंत हालात संभाले और डिलीवरी में मदद की।

एयरलाइन के मुताबिक, इस दौरान एक नर्स भी फ्लाइट में थी, जिसने क्रू की मदद की। पायलटों ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जल्दी लैंडिंग की इजाजत मांगी, ताकि मां और बच्चे को तुरंत इलाज मिल सके। फ्लाइट के उतरते ही दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन का एक स्टाफ भी उनके साथ गया।

एयरलाइन बोली- क्रू को ऐसे हालात के लिए खास ट्रेनिंग दी जाती है

एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि उनके क्रू को ऐसे हालात के लिए खास ट्रेनिंग दी जाती है। उसी ट्रेनिंग की वजह से मां और बच्चे की सुरक्षा ठीक से हो सकी। एयरलाइन थाईलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास के संपर्क भी किया है ताकि मां और बच्चे की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सके।

2022 में लंदन-कुवैत फ्लाइट में बच्चे का जन्म हुआ था

नवजात बच्चे के साथ माता-पिता और मदद करने वाला नर्स कपल।

नवजात बच्चे के साथ माता-पिता और मदद करने वाला नर्स कपल।

इससे पहले 2 अगस्त 2022 में लंदन से कुवैत जा रही महिला ने को विमान में एक बच्चे को जन्म दिया था। उस समय फ्लाइट 35 हजार की ऊंचाई पर थी। डिलीवरी पैसेंजर्स में मौजूद दंपती नर्स ने कराई थी। नर्स और महिला दोनों का नाम शेरिल था।

ब्रिटेन के स्टोक ऑन ट्रेंट में रहने वाले दंपती शेरिल और रुएल पास्कुआ लंदन से कुवैत और फिर वहां से फिलीपींस जा रहे थे।

फ्लाइट में पहले से एक नर्स कपल मौजूद था, जिन्होंने महिला की मदद की। जब महिला ने बताया कि उसे लेबर पेन हो रहा है। शेरिल नर्स ने प्रेग्नेंट महिला का चेकअप किया। चेकअप के बाद पता चला कि महिला क्राउनिंग स्टेज में है। मैंने रुएल को मदद के लिए बुलाया। इसके कुछ क्षण बाद ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

बच्चा 24 हफ्ते का प्री मेच्योर था

डिलीवरी में नर्स को कई परेशानियां आई क्योंकि फ्लाइट में जरूरी मेडिकल किट नहीं थी।

डिलीवरी में नर्स को कई परेशानियां आई क्योंकि फ्लाइट में जरूरी मेडिकल किट नहीं थी।

नर्स शेरिल ने बताया कि महिला की डिलीवरी में कई परेशानियां आई क्योंकि विमान में जरूरी मेडिकल किट नहीं थी। बच्चा 24 हफ्ते का प्री मेच्योर था। ऐसा पहली बार हुआ जब मैंने किसी प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी फ्लाइट में कराई। 9 घंटे की फ्लाइट में नर्स ने महिला और उसके बच्चे का पूरा ख्याल रखा। मां शेरिल ने नर्स शेरिल को धन्यवाद कहा।

—————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *