• Hindi News
  • National
  • Delhi Airport Update; Air India Hong Kong Flight Fire | Auxiliary Power Unit

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। विमान हॉन्ग कॉन्ग से दिल्ली आया था। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है।

ऑक्सिलरी पॉवर यूनिट प्लेन में सबसे पीछे उसकी टेल में होता है। वहां आग लगने से प्लेन की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है। यह प्लेन के इंजन बंद होने पर भी कंट्रोल, लाइट्स और एसी ऑन रखता है।

आमतौर पर टर्मिनल पर खड़े रहने के दौरान प्लेन के मेन इंजन बंद रहते हैं, जबकि ऑक्सिलरी पॉवर यूनिट से बिजली सप्लाई की जाती है। इससे ईंधन की खपत कम होती है।

खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *