- Hindi News
- National
- Independence Day 2025 Gallantry Awards List Update; Operation Sindoor | IAF BSF
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा और डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश भारती समेत एयरफोर्स के 4 ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी और साहस दिखाने वाले आर्म्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने का ऐलान हुआ है। वायुसेना के 52 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एयरफोर्स के 9 ऑफिसर को वीर चक्र दिया गया है। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले फाइटर पायलट भी शामिल हैं। वीर चक्र युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है।
वहीं, एयरफोर्स के 13 अधिकारियों को युद्ध सेवा मेडल और 26 अधिकारी-वायुसैनिकों को वायु सेना मेडल दिया गया है। वहीं वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी समेत एयरफोर्स के 4 ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इंडियन आर्मी के 18 जवानों को वीरता मेडल से सम्मानित किया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि 2 सीनियर इंडियन आर्मी ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र दिए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के लिए एयरफोर्स के 9 फाइटर पायलट और ऑफिसर को वीर चक्र दिया गया है।
BSF के 16 जवान वीरता मेडल से सम्मानित
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को गैलेंट्री मेडल दिया गया है। BSF देश की पहली सुरक्षा लाइन है, जो 2290 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा और पश्चिमी इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की निगरानी और रक्षा करती है। ऑपरेशन के दौरान BSF के दो जवान शहीद और सात घायल हुए।
इसके अलावा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मेडल से सम्मानित किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के 128, CRPF के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 पदक शामिल हैं।
यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…