चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बीती रात में दवाड़ा में हाईवे पर गिरी बड़ी बड़ी चट्टानें
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात से भारी बारिश हो रही है। इससे चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-कांगड़ा एनएच समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए मंडी जिला के करसोग सब डिवीजन व सुंदरनगर, शिमला के कुमारसैन, ठियोग, कुल्लू के निर
.
इस बीच मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिला में एक दो स्पेल भारी बारिश का हो सकता है। चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में भी बारिश का पूर्वानुमान है।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर 9 मील के पास लैंडस्लाइड
कोल-डैम से 24 घंटे में तीसरी बार छोड़ा पानी
पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद सतलुज का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। रामपुर में सतलुज का पानी बीती रात में जगातखाना पुल तक पहुंच गया।
पंजाब में अलर्ट
सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर दोबारा पानी छोड़ा गया है। बीते 24 घंटे में तीसरी बार पानी छोड़ा गया है। कोलडैम से पानी छोड़ने के बाद सतलुज का जल स्तर 5 मीटर तक बढ़ा है। इसे देखते हुए पंजाब के लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की एडवाइजरी दी है।
मानसून में 194 की मौत
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 192 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 32 लोगों की मृत्यु लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से हुई है, जबकि 36 लोग लापता है। भारी बारिश से इस मानसून सीजन में 1852 करोड़ की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान हो चुका है।
बारिश से 500 सड़कें, 300 पेयजल योजनाएं बंद
बीती रात से बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों के कई भागों में अच्छी बारिश हो रही है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड की भी सूचना है। प्रदेश के अलग- अलग क्षेत्रों में भारी बारिश से 500 से ज्यादा सड़कें और 300 से अधिक पेयजल योजनाएं बंद पड़ी है।