- Hindi News
- National
- Himachal Rain Chaos: 3 National Highways Shut, Maharashtra Army Rescues, Poonch Landslide Traps 400
शिमाल, मुंबई, श्रीनगर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के बीड में बाढ़ में फंसे लोगों को सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया
सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-आंधी के कारण 3 नेशनल हाईवे बंद हुए। इसके साथ ही 493 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। मानसून की शुरुआत से अब तक राज्य भर में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 409 लोगों की मौत हो चुकी है।
इधर, भारी बारिश ने महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया। मुंबई में सोमवार को 134 मिमी बारिश हुई जिससे रेलवे ट्रैक, सब-वे व सड़कों पर पानी भर गया। बीड जिले में 11 ग्रामीणों को आईएएफ हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने की आवश्यकता पड़ी और सेना ने 40 अन्य लोगों को निकाला।
बारिश और बाढ़ की चेतावनी के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कलाबन गांव में जमीन धंसने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा। लगातार बारिश के बाद 400 लोगों को अस्थायी शेल्टरों में शिफ्ट किया गया है।
तस्वीरों से जानिए देश में बारिश का हाल…

मुंबई में काले बादल छाने से सुबह ही अंधेरा छा गया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश होने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा
राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम…

शहरों में बारिश का हाल…
