- Hindi News
- National
- Supreme Court Ashamed Over Odisha Minor Girl Burnt Alive; Victim Critical In AIIMS Delhi Dainik Bhaskar
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में 15 साल की नाबालिग को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर कहा हम शर्मिंदा हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमाल्य बागची की बेंच ने सोमवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूली लड़कियों, घरेलू महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।
कोर्ट ने केंद्र और सभी पक्षों से ठोस सुझाव मांगे हैं। कोर्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई।
लड़की दिल्ली एम्स में भर्ती, हालत गंभीर लड़की की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसे रविवार को भुवनेश्वर एम्स से एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स लाया गया था। यहां उसे बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रख रही है। लड़की को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।