मथुरा/द्वारका4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश में रविवार 17 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया।
सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर 5 क्विंटल पंचामृत से स्नान कराया गया।
वहीं, वृंदावन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। जन्मस्थान के बाहर भारी भीड़ लगी है। देशभर से लोग यहां आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में मौजूद हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं, उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।




मथुरा में जन्मस्थान के बाहर भारी भीड़; मंदिर के गर्भगृह को जेल जैसा सजाया
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12 बजे से: जानिए आसान पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का दूध से स्नान किया गया
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया
प्रकट होने के बाद सूप में रखकर मंदिर के सचिव भगवान की प्रतिमा को बाहर लाए और भक्तों को दर्शन करवाए।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में CM योगी ने भगवान कृष्ण की पूजा की
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में नंदलाल को गाय के दूध से स्नान कराया गया
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि में कपाट खुले, भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घंटे घड़ियालों से गूंजी जन्मभूमि
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भारी भीड़
05:55 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
दुनिया भर के 1100 इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही
05:55 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने दही हांडी उत्सव में भाग लिया
05:55 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कृष्ण की वेशभूषा वाले बच्चे को दुलारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भगवान कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों को दुलारा।
05:54 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
CM फडणवीस ने दही हांडी फोड़ी
मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया।
05:54 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
तिरुपति के इस्कॉन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
तिरुपति के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।यहां हजारों भक्त राधा-कृष्ण की सुंदर सजी मूर्तियों के दर्शन करने पहुंचे।
05:54 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पटना के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर उत्सव
पटना के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर उत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन पर नृत्य करते श्रद्धालु।
05:53 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मथुरा का जन्मभूमि मंदिर रोशनी से जगमग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लाइटिंग से सजाया गया है। सशस्त्र बलों की वीरता के सम्मान में, मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया है जिस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा है।
05:53 PM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मथुरा में जन्मस्थान पर 25 लाख भक्तों ने दर्शन किए
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सुबह से ही भक्तों की कतारे लगना शुरू हो गई थी। शाम तक यहां 25 लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए। अभी भी मंदिर के बाहर भारी भीड़ है।