- Hindi News
- National
- Arunachal Pradesh Teachers Shortage Protest; KGBV Girls Student | Pakke Kesang
ईटानगर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छात्राओं ने रात के अंधेरे में नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला
अरुणाचल प्रदेश के पाक्के केस्सांग जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की करीब 90 छात्राओं ने अपने स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रात में 65 किलोमीटर का पैदल मार्च किया।
ये लड़कियां कक्षा 11 और 12 की छात्राएं हैं। उन्होंने रविवार को न्यांगनो गांव से मार्च शुरू किया और पूरी रात चलकर सोमवार सुबह लेम्मी पहुंचीं। उन्होंने भूगोल और राजनीति विज्ञान के शिक्षकों की तुरंत नियुक्ति की मांग की।
ये छात्राएं कहती हैं कि उन्होंने कई बार स्कूल और शिक्षा विभाग से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है।
छात्राओं के मार्च की 3 तस्वीरें…

छात्राओं ने रात भर 65 किलोमीटर का मार्च किया।

छात्राएं रात भर पैदल चलकर सुबह लेम्मी गांव पहुंचीं।

इस मार्च में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 90 छात्राएं शामिल थीं।
स्कूल में भूगोल और राजनीतिक विज्ञान के टीचर्स नहीं
स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने माना कि भूगोल और राजनीतिक विज्ञान दो विषयों के टीचर्स नहीं हैं। बाकी विषयों में पर्याप्त टीचर हैं। स्कूल 2011-12 में बना थी और गरीब लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाया जाता है, जिसमें अब 90 से ज्यादा छात्राएं हैं।
शिक्षा विभाग ने टीचर्स भर्ती की मंजूरी दी
इस मार्च के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन दीपक तायेंग ने कहा कि छात्राओं ने बिना बताए मार्च किया, लेकिन अब भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
पिछले महीने विभाग ने तीन शिक्षकों के लिए इंटरव्यू लिया था। इस घटना ने अभिभावकों और अधिकारियों को चौंका दिया, लेकिन छात्राओं की मेहनत रंग लाई।
———————————————-
छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
काशी विद्यापीठ में छात्रों का स्पेशल बैक के खिलाफ प्रदर्शन, आरोप – ABVP के कार्यकर्ता को पास कराने के लिए परीक्षा हो रही

इसी तरह पांच दिन पहले वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्पेशल बैक पेपर का शेड्यूल आते ही छात्रों का एक धड़ा विरोध पर उतर आया था। इसे लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और कार्यालय में तालाबंदी भी कर दिया था।
उनकी मांग थी या तो सभी सेमेस्टर में इस स्पेशल बैक का प्रावधान हो वर्ना इसे रद्द किया जाएं। छात्रों ने आरोप लगाया था कि ABVP के एक कार्यकर्ता को पास करवाने के लिए यह स्पेशल बैक हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…