नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। समीर मोदी पर 2019 से एक महिला से रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखा देने का आरोप है।
इस मामले में बिजनेसमैन के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। यूरोप की बिजनेस ट्रिप भारत लौटने के बाद एयरपोर्ट से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। समीर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।