17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के मौके पर PM नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। कार्यक्रम डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे से होगा।

RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

मोदी स्वयं RSS के प्रचारक थे और भाजपा में आने से पहले उन्होंने एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। भाजपा अपनी वैचारिक प्रेरणा RSS से लेती है।

मन की बात में कहा था- RSS की शताब्दी यात्रा अद्भुत और प्रेरक

मोदी ने 28 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम में भी RSSका जिक्र किया था। मोदी ने कहा कि इस बार विजयादशमी एक और वजह से बहुत विशेष है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल हो रहे हैं। एक शताब्दी की ये यात्रा जितनी अद्भुत है, अभूतपूर्व है, उतनी ही प्रेरक है।

आज से 100 साल पहले जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी, तब देश सदियों से गुलामी की जंजीरों में बंधा था। सदियों की इस गुलामी ने हमारे स्वाभिमान और आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंचाई थी। विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता के सामने पहचान का संकट खड़ा किया जा रहा था। देशवासी हीन-भावना का शिकार होने लगे थे।

इस दशहरे से अगले दशहरे तक देश में ये कार्यक्रम होंगे…

1. विजयादशमी उत्सव: मंडल और बस्ती स्तर पर गणवेश वाले स्वयंसेवक व उनके परिवारों की भागीदारी। देशभर में 2 अक्टूबर से, बंगाल में महालय से शुरुआत।

2. गृह संपर्क अभियान: हर घर जाकर 15 मिनट संघ की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम तीन सप्ताह तक चलेगा।

3. जन गोष्ठियां: मजदूर यूनियन, ऑटो चालकों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवाद।

4. हिंदू सम्मेलन: नगर और खंड स्तर पर सामाजिक वर्गों को जोड़ने वाले सम्मेलन। पहले 1989 और 2006 में हुए थे।

5. सद्भाव बैठकें: 1 माह प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाओं व संतों की सहभागिता।

6. युवा सम्मेलन: 15-40 वर्ष के युवाओं के लिए सम्मेलन, जिसमें खेल-कूद भी।

7. शाखा विस्तार: एक सप्ताह सुबह और शाम की शाखाओं का देशभर में विस्तार।

28 सितंबर को नागपुर में RSS ने पथ संचलन निकाला। इस मौके पर RSS चीफ मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

28 सितंबर को नागपुर में RSS ने पथ संचलन निकाला। इस मौके पर RSS चीफ मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

कोविंद होंगे नागपुर में होने वाले कार्यक्रम को चीफ गेस्ट

2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर नागपुर में होने वाले RSS के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे। इस साल संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष में यह एक ऐतिहासिक समारोह होगा।

रामनाथ कोविंद दूसरे पूर्व राष्ट्रपति हैं जो RSS के किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बन रहे हैं। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने थे। तब वे एक ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में शामिल हुए थे।

————————————-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *