जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में हुई हत्या के बाद दहशत फैल गई है।
.
बिजनेसमैन रमेश रुलानिया को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह 5.40 बसे स्टेशन रोड इलाके की है।
जानकारी के अनुसार रमेश रुलानिया बाइक शोरूम और होटल के मालिक थे। उन्हें कुछ दिन पहले रोहित गोदारा गैंग से फिरौती की धमकी भी मिली थी।
बिजनेसमैन रमेश रुलानिया का कुचामन में थाने के पास होंडा बाइक का शोरूम है। वहीं, हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे के कुचामन बाइपास पर होटल है।
सुबह-सुबह हमला, अंधेरे में पहुंच गया था हमलावर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजनेसमैन रमेश रुलानिया डेली की तरह शिवाय जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। सुबह करीब 5.20 मिनट पर हमलावर फर्स्ट फ्लोर के जिम के हिस्से में घुसा था।
जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज में वो एंट्री करते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उसने बिजनेसमैन की पहचान कर उन्हें गोली मार दी। जिम में मौजूद दूसरे लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अब देखिए- कैसे हुआ जिम में हमला…
1. सबसे पहले जिम में रेकी करते हुए घुसा हमलावर

जिम में रमेश के साथ एक्सरसाइज करने वाले लोगों ने बताया कि हमलावर ने पहचान छुपाने के लिए टोपी वाली जैकेट पहनी हुई थी।
2. बिजनेसमैन की पहचान के बाद रिवॉल्वर निकालकर दौड़ा

जानकारी के अनुसार हमलावर जिम में अकेले ही घुसा था। हालांकि, पुलिस ने अब तक हमलावरों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
3. हमलावर ने बिजनेसमैन के ऊपर फायरिंग की

जानकारी के अनुसार हमलावर ने बिजनेसमैन पर 3 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद वो बाकी लोगों को धमकाते हुए भाग गया।
4. फायरिंग करने के बाद नीचे की ओर भागा हमलावर

जिम में फायरिंग की आवाज गूंजते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सामने आए वीडियो में ट्रेनर और दूसरे लोग भागते और छुपते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कई बिजनेसमैन से मांगी गई थी फिरौती
बिजनेसमैन रमेश रुलानिया समेत कई व्यापारियों को कुछ दिनों पहले रोहित गोदारा गैंग ने फिरौती की धमकी मिली थी। पुलिस को आशंका है कि यह हमला उसी धमकी से जुड़ा हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी नेमीचंद खारिया, डिप्टी एसपी अरविंद बिश्नोई और सीआई सतपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंचे लोग, आरोपियों को पकड़ने की मांग
इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल और जिम के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
अब जानिए कौन है धमकी देने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा
रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले का मास्टरमाइंड।
- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी इसका नाम सामने आया था।
- करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भी रोहित ने ली थी।
- रोहित लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है। इस पर 32 से अधिक केस दर्ज हैं।
- 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागा था।
- अब ये अपना गिरोह पुर्तगाल और अमेरिका से ऑपरेट कर रहा है। पुलिस को इसके यूरोप में होने की आशंका है।

….
राजस्थान में गैंगस्टर्स के बिजनेसमैन पर हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए..
रियल एस्टेट कारोबारी को मारी गोली, VIDEO:बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने पोस्ट की- अगली बार सीने में मारेंगे

श्रीगंगानगर में रियल एस्टेट कारोबारी पर बदमाश ने गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना 17 जून को सुबह 10 बजे हुई। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।