गुवाहाटी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इनके प्रयास को जनता का समर्थन नहीं है।
शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग का उद्घाटन किया।
उन्होंने राजभवन परिसर से ही देरगांव की लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में 45 करोड़ की लागत से बने राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक लैब का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।
शाह ने आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स की कई प्रोजेक्ट्स का भी वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें रेसिडेंशियल कैंपस, बैरक और अस्पताल शामिल हैं।

शाह बोले- जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा
शाह ने अपनी स्पीच के दौरान कहा- जितनी गालियां आप मोदी जी को दोगे कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर खिलकर आसमान तक पहुंचेगा। हर चुनाव में आपने कोशिश की लेकिन सीखते नहीं हो। हर चुनाव में गालियां दीं और मुंह की खाई और फिर विजय को झुठलाने के लिए घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर निकले हैं।
पढ़ें शाह की स्पीच की बड़ी बातें…
- पीएम मोदी को हर तरह से गाली दी गई। राहुल गर्त में जाने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। देश की जनता अपशब्द बर्दाश्त नहीं करेगी।
- कांग्रेस के इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुद्दाविहीन, नकारात्मकता और घृणा की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है। वो उन्हें सफलता नहीं देगी।
दरभंगा में राहुल के मंच से PM मोदी को गाली दी गई थी
बिहार के दरभंगा में गुरुवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से स्पीच दे रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने PM मोदी गाली दी। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR की मांग की। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी को गाली मामले में बवाल, आरोपी गिरफ्तार: पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; पथराव हुआ, डंडे चले

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है। पढ़ें पूरी खबर…