मुंबई23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में एअर इंडिया प्लेन के दाहिने इंजन का नैसेल क्षतिग्रस्त हो गया। यह रनवे के फिसलने के दौरान जमीन के संपर्क में आया था।
मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।
ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बावजूद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए।
एअर इंडिया ने बताया कि हादसे में किसी पैसेंजर्स या क्रू मेंबर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे, 09/27 क्षतिग्रस्त हुआ है। रनवे पर फ्लाइट्स की आवाजाही बंद कर दी गई है। रनवे किनारे तीन साइनेज बोर्ड और चार लाइटें भी टूट गईं।
हादसे में क्षतिग्रस्त विमान की तस्वीरें…

रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।

विमान के पिछले हिस्से में घास और कीचड़ चिपका हुआ दिखा।
DGCA की टीम जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स चालू रखने के लिए दूसरे रनवे, 14/32 को शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंची है।
एअर इंडिया के अनुसार, विमान की जांच जारी है। दोनों पायलटों को हटा दिया गया है और इस घटना के कारणों की जांच जारी है।
2023 में बिजनेस जेट रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था मानसून के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कई बार पहले भी रनवे से विमान के फिसलने की घटनाएं हुई हैं। 14 सितंबर 2023 में, विशाखापट्टनम से आ रहा बिजनेस जेट, लीयरजेट 45 VT-DBL विमान भारी बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण रनवे से फिसल गया था।
हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया छा। विमान में सवार दो पायलटों समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा भी मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 27 पर हुआ था। लैंडिंग के दौरान विमान घूम गया और बगल की घास पर चल गया था। क्षतिग्रस्त विमान को हटाने में कई घंटे लग गए थे।

हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।
ये खबर भी पढ़ें…
इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटी

इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया।
तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। पूरी खबर पढ़ें…
पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। – AI से ली गई तस्वीर।
दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 15 जुलाई को लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था। पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। पायलट काे लगा कि रनवे पर विमान काे नहीं रोक पाएंगे ताे उसने दाेबारा विमान काे ऊपर उठा लिया। पूरी खबर पढ़ें…