कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मिग-21 भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने फाइटर जेट्स में से एक है।

भारतीय वायुसेना (IAF) में 62 सालों तक सर्विस देने के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान 19 सितंबर को रिटायर होगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट का विदाई कार्यक्रम होगा। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी।

मिग-21 जेट 1963 में पहली बार भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इसके अलग-अलग संस्करण (वर्जन) ने वायुसेना में सेवाएं दी। फाइटर जेट के आखिरी विमान 23वें स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं, जिसे पैंथर्स के नाम से भी जाना जाता है।

फाइटर जेट मिग-21 जेट ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के करगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



Source link