- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Meghalaya Cabinet Reshuffle | Delhi Mumbai News
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने मंगलवार को अपनी गठबंधन सरकार में कैबिनेट में फेरबदल किया। 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह फेरबदल कुल 12 में से 8 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद किया गया है।
मुख्यमंत्री संगमा ने इन इस्तीफों को राज्यपाल सीएच विजयशंकर को सौंपा था। नए मंत्रियों में एनपीपी के टिमोथी डी शिरा, ब्रेनिंग ए. संगमा, वाइलडमिकी शिल्ला और सोस्थेनेस सोहतुन शामिल हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।