निखिल चौधरी ने हॉकी स्टिक लेकर टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया।
देवास जिले के हाटपीपल्या से भाजपा विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से गालीगलौज की। हॉकी स्टिक लेकर टोल प्लाजा पर लगे बैरिकेड उठाकर फेंक दिए।
.
निखिल चौधरी ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए कहा, ‘मेरी बात सुन विधायक जी के नाम पर यहां सारी गाड़ियां निकलेंगी।’ एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने और हाथ से हॉकी स्टिक छीनने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करता रहा। इस कारण टोल पर गाड़ियों की कतार लग गई।
घटना 6 अगस्त की है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। निखिल, विधायक मनोज चौधरी के बड़े भाई बलराम चौधरी का बेटा है। पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निखिल एमबीबीएस डॉक्टर है। वह इंदौर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।
तस्वीरों में देखें विधायक के भतीजे का हंगामा
कर्मचारी ने जब टोल मांगा तो निखिल हॉकी स्टिक लेकर आ गया।

निखिल के साथी ने कर्मचारी से बहस की। निखिल वहीं खड़ा होकर गालीगलौज करने लगा।

जब कर्मचारी ने गाड़ी निकालने नहीं दी तो निखिल ने बैरिकेड उठाकर फेंक दिए।

टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने निखिल को पकड़ा और समझाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मी ने भी उसे समझाया और हॉकी स्टिक लेने की कोशिश की।
टोल मांगने पर भड़का विधायक का भतीजा जानकारी के अनुसार, बुधवार को निखिल चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ टोल प्लाजा से गुजर रहा था। इस दौरान टोल कर्मचारी ने नियमानुसार चार पहिया वाहन से शुल्क मांगा। निखिल ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए टोल न देने की बात कही। कर्मचारी के टोल न छोड़ने पर वह नाराज हो गया और हाथ में हॉकी स्टिक लेकर कर्मचारियों को तलाशने लगा।

निखिल चौधरी एमबीबीएस डॉक्टर है और इंदौर में प्रैक्टिस करता है।
टोल कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद भोरासा थाना पुलिस ने टोल कर्मचारी राघवेंद्र सिंह राजावत की शिकायत पर आरोपी निखिल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी ने बताया कि निखिल और उसके साथियों ने टोल शुल्क मांगने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

खबर में पोल पर अपनी राय दे सकते हैं।