17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
AI जनरेटेड इमेज।
बेंगलुरु यूनिवर्सिटी कैंपस में मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमले में दो छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। छात्राएं डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के इंटीग्रेटेड MSc कोर्स के थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं।
इनकी पहचान सौजन्या (कर्नाटक) और रेगा निक्षिता (तेलंगाना) के रूप में हुई है। कुत्तों के हमले से सौजन्या को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं, रेगा का इलाज चल रहा है।
यह घटना सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी करने और उन्हें शेल्टर होम में रखने के सख्त निर्देश जारी करने के एक दिन बाद हुई है। 2024 में देश में डॉग बाइट के 37 लाख केस सामने आए थे।

पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने 22 जुलाई को लोकसभा में यह जानकारी दी थी।
छह साल की बच्ची को काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था
- 11 अगस्त: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के नगर निकायों को निर्देश दिया है कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर नसबंदी करें और उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखें। इसके लिए 8 हफ्ते का समय दिया। कहा कि किसी भी तरह की रुकावट से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कोर्ट ने कुत्तों के हमले और रेबीज के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें

- 28 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट ने देश में आवारा कुत्तों के हमलों के कारण रेबीज से होने वाली मौतों की घटनाओं पर खुद नोटिस लिया था। कोर्ट ने इसे बेहद चिंताजनक और डराने वाला बताया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में सरकार के उस आंकड़े पर संज्ञान लिया, जिसमें बताया गया था कि 2024 में 37 लाख से ज्यादा डॉग बाइट्स के मामले आए। इसके अलावा 54 लोगों की मौत रेबीज से हुईं। ये जानकारी 22 जुलाई को पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में दिल्ली में छह साल की बच्ची छवि शर्मा की मौत से जुड़े सवाल पर दी थी। बच्ची को 30 जून को एक कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के बावजूद 26 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
देश में मणिपुर, दुनिया में नीदरलैंड्स में आवारा कुत्ते नहीं 2019 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओडिशा में सबसे अधिक 1000 लोगों पर 39.7 कुत्ते हैं। वहीं, लक्षद्वीप-मणिपुर में कोई कुत्ते नहीं। जबकि दुनिया में नीदरलैंड्स ऐसा देश है जहां आवारा कुत्ते नहीं हैं।
