नई दिल्ली/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PM ने बंगाल के सिलीगुड़ी में शनिवार को रोड शो किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM आज सिलीगुड़ी में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे दार्जिलिंग जिले की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था।
चुनवा आयोग के मुताबिक, SIR के बाद 3.6 करोड़ लोग पहले फेज में 23 अप्रैल को वोट डाल सकते हैं। राज्य में SIR के दौरान लगभग 91 लाख नाम वोटर लिस्ट से कट गए थे।
इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु जा सकते हैं। वे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ थूथुकुडी में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल का यह पहला तमिलनाडु दौरा होगा। पिछले हफ्ते पुडुचेरी जाने के बाद भी वे तमिलनाडु नहीं गए थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल आज सुबह दिल्ली से चेन्नई एयरपोर्ट आएंगे। फिर श्रीपरंबुदूर में अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे श्रीपरंबुदूर से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार और रोड शो करेंगे। इसके बाद थूथुकुडी में CM के साथ प्रचार करेंगे।

सिलीगुड़ी में PM ने रोड शो के दौरान गाड़ी से लोगों का अभिवादन किया।
दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला
दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं।
वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है।
चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…
- TVK प्रमुख विजय आज कन्याकुमारी में छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए रैली करेंगे।
- PM ने शनिवार को बंगाल में कहा- बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
- बंगाल CM ममता ने शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में रैली के दौरान दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की।

अपडेट्स
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्टालिन बोले- मुझे विजय पर बात करने की जरूरत नहीं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि उन्हें अभिनेता और TVK नेता विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ के ऑनलाइन रिलीज होने के मुद्दे पर जवाब देने की जरूरत नहीं है।
Paramakudi: Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin says, “I don’t need to respond to the issue of actor and TVK leader Vijay’s Jana Nayagan movie being released online. Edappadi Palaniswami is frustrated by the defeat, and that’s why he keeps commenting on us. I take morning walks… pic.twitter.com/K9qEfEMhoC— ANI (@ANI) April 12, 2026

03:33 AM12 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में चुनाव आयोग ने 12 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया
चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस के 12 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। CID की DIG सोमा दास मित्रा को अब कोलकाता पुलिस में जॉइंट कमिश्नर बना दिया गया है।
