- Hindi News
- National
- Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi West Bengal | Assam Tamil Nadu TMC BJP Congress
कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने बंगाल के पूर्व वर्धमान और मुर्शिदाबाद में रैली की। CM ममता ने झारग्राम में जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और बांग्लादेश सीमा से सटे दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और CM ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
PM ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
CM ममता ने भी झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में रैली की। इस दौरान ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की।

PM की 3 रैलियों की मुख्य बातें…
कटवा, पूर्व वर्धमान
- PM मोदी ने कहा- बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए, जाने का समय आ गया है। अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- PM ने कहा- भाजपा TMC सरकार की योजनाओं को नहीं रोकेगी, बल्कि उसके भ्रष्टाचार और लूट का अंत करेगी। भाजपा की रैलियों में भारी जनसमूह 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है।
जंगीपुर, मुर्शिदाबाद
- PM ने कहा कि बंगाल में TMC के महाजंगलराज को खत्म करने के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो रोडमैप है।
- PM ने कहा- जब बंगाल बदलाव का संकल्प लेता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती।
दक्षिण दिनाजपुर
- PM ने कहा- TMC मुझे गालियां देती है। झूठे आरोप लगाती है, लेकिन यह नहीं बताती कि पिछले 15 साल में बंगाल के लिए क्या किया। उसके पास न नीयत है और न ही नीति।
- PM ने पिछले साल दिसंबर में कोलकाता में लियोनेल मेस्सी को लेकर हुए विवाद पर कहा- TMC ने फुटबॉल मैनेजमेंट एक सिंडिकेट को सौंप दिया, पूरी दुनिया ने शर्मनाक तस्वीरें देखीं।

बंगाल के बाजारों में भी चुनावी माहौल दिख रहा है। कोलकाता के बारा बाजार में एक दुकान पर PM मोदी, CM ममता और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के फेस मास्क बिकते दिखे।
चुनाव राज्यों में आज के बड़े अपडेट्स…
- TMC महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा- शाह ने NRC लागू करने की चुनौती दी थी। हमने नहीं होने दिया। अगर केंद्रीय गृह मंत्री का नाम अमित शाह है, तो बंगाल की गृह मंत्री का नाम ममता बनर्जी है।
- अमित शाह ने बंगाल के बांकुरा में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि ममता विक्टिम होने का नाटक करती हैं। कभी अपने पैर तो कभी सिर पर पट्टी बांधती हैं। इस बार, चाहे आप अपने पैर, सिर या हाथ पर पट्टी बांध लें, बंगाल की जनता आपको वोट नहीं देगी।
- असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान के खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है इस बार असम में भाजपा को शानदार नतीजे मिलेंगे। हम कम से कम 90 से 100 सीटें जीतेंगे।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
01:37 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान PM मोदी के काफिले ने एम्बुलेंस को रास्ता दिया
12:53 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन किया
11:13 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- कुर्माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करेगी भाजपा
बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- भाजपा ने तय किया है कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करेंगे। राजबंशी और कुर्माली दोनों भाषाएं बंगाल, असम और झारखंड की प्रमुख भाषाएं हैं, और इन्हें आठवीं अनुसूची में शामिल करने का काम भाजपा सरकार करेगी।
10:06 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ममता का दावा- भवानीपुर से मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश की गई
बंगाल के केशियारी में मुख्यमंत्री ममता ने चुनावी रैली के दौरान कहा- भवानीपुर से मेरी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए दो झूठे हलफनामे दायर किए गए थे। वे ऐसा नहीं कर सके, लेकिन सोचिए अगर वे मेरे खिलाफ ऐसा कर सकते हैं, तो दूसरों के खिलाफ क्या-क्या कर सकते हैं।
10:04 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम CM हिमंता ने राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में पूजा की
09:53 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- ममता कभी पैर तो कभी सिर पर नकली पट्टी बांध लेती हैं
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने ममता और TMC की जनकर आलोचना की। शाह की स्पीच की 5 बड़ी बातें पढ़िए-
- आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया की नजरों में बंगाल को कलंकित कर दिया है। सालों से टीएमसी के गुंडे संदेशखाली में महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने आंखें मूंद लीं और चुपचाप बैठी रहीं।
- ममता दीदी विक्टिम कार्ड खेलती हैं। कभी अपने पैर पर नकली पट्टी बांध लेती हैं, कभी सिर पर। ममता दीदी, आप जहां चाहें अपने पैर, हाथ या सिर पर पट्टी बांध लें, लेकिन बंगाल की जनता आपको वोट नहीं देगी।
- पिछले कुछ सालों में भाजपा के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। 5 मई के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या के जिम्मेदार लोगों को जेल के पीछे डाला जाएगा।
- बंगाल के गरीबों के लिए आने वाला पैसा छीनकर टीएमसी के गुंडों के घरों में भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के लिए करोड़ों रुपए भेजे हैं। क्या वह आपके गांवों तक पहुंचे हैं?
- गंधेश्वरी नदी पर बना पुल हर मानसून में डूब जाता है, लेकिन ममता दीदी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। ममता दीदी हिरक रानी हैं। इस हिरक रानी को 23 अप्रैल को कमल के बटन को दबाकर हटाना है और पूरी तरह उखाड़ फेंकना है।
09:25 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
TMC नेताओं से ममता बोलीं- EVM जांचें, खराब हो तो बदलवाएं
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बैठे पार्टी नेताओं से वोटिंग मशीनों की जांच करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मतदान से पहले EVM को जांचें और अगर कोई मशीन खराब लगे, तो तुरंत उसे बदलवाने की मांग करें।
ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- SIR के दौरान 250 लोगों की मौत हुई और 90 लाख नाम हटाए गए, भाजपा बंगाल विरोधी और बाहरी लोगों के खिलाफ है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए।
08:59 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर कर देगी
PM मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
मोदी ने कहा- बंगाल की जनता ने मां, माटि और मानुश के नारे से प्रेरित होकर, बहुत आशा और उमंग के साथ टीएमसी को एक मौका दिया लेकिन सत्ता में आते ही टीएमसी वामपंथियों की कॉर्बन कॉपी बन गई।
प्रधानमंत्री ने कहा- वामपंथियों से जुड़े सभी गुंडे और गिरोह तृणमूल में शामिल हो गए हैं। टीएमसी ने अब हर चीज का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है- हथियारों, नशीले पदार्थों और मवेशियों की तस्करी से लेकर उन कटौतियों और कमीशनों तक, जो कभी वामपंथियों की पहचान हुआ करती थीं।
08:50 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM बोले- बंगाल में कमीशन-भ्रष्टाचार की व्यवस्था खत्म करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में ‘कट मनी’, कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे युवाओं को फायदा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।
08:45 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM बोले- यह चुनाव बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव है
प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के जंगीपुर में आज की दूसरी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- बंगाल में TMC मां, माटी और मानूश का नारा लगाकर सरकार में आई लेकिन अब राज्य में घुसपैठिओं की सरकार बनाना चाहती है। बंगाल के लोगों ने TMC को घुसपैठियों की सरकार बनने नहीं देना है। ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है। यह चुनाव बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव है।
08:40 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए TMC सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो बंगाल में सिंडिकेट राज को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
शाह ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के शासन में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।
घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि देश कोई धर्मशाला नहीं है और जो लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने आलू किसानों का मुद्दा उठाते हुए वादा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर उनकी उपज को देशभर में भेजा जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।
08:23 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने बंगाल के पूर्व वर्धमान से वीडियो शेयर किया
पीएम मोदी की आज पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में जनसभा हुई। यहां पहुंचने पर जनसभा से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और शेयर किया। उन्होंने कहा- मेरे पीछे आप बंगाल का मिजाज देख सकते हैं। अभी सुबह के सिर्फ 11-11.30 बजे हैं और यह आज मेरी पहली जनसभा है। हेलीपैड पर ही हजारों लोग मौजूद हैं। यह अद्भुत है।
07:16 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि वर्धमान सहित पूरे बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा। बंगाल की धरती से शरणार्थी परिवारें को भी गारंटी देने आया हूं। हमारे मतुआ और नामशूद्र सभी परिवार यहां किसी टीएमसी की नेता की कृपा से नहीं हैं। आप यहां संविधान के संरक्षण में हैं।
ताकि सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले। सरकार बनते ही इन सभी को सीएए को नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा। हर घुसपैठिए से कहूंगा कि वो अपना बोरिया बिस्तर बांध लें, जो यहां आए, नकली कागज बनाए, सरकारी योजनओं का फायदा लिया। उन सभी का हिसाब होगा।
दुनिया के विकसित देश भी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाल रहे हैं। भारत तो विकसित होने के रास्ते में हैं। अगर किसी घुसपैठिए को फर्जी राशन कार्ड दिया जाए तो वह आपके हक का चावल लूटेगा। अगर कोई घुसपैठिया फर्जी अधारकार्ड बनाता है तो वह किसान के हक का पैसा भी लूट लेगा। इसलिए आपको सतर्क रहना है टीएमसी को मौका नहीं देना है।
07:14 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने कहा- टीएमसी सरकार ने जनता का बहुत नुकसान किया
पीएम मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में असम है, वहां पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाख को ट्रेनिंग मिली है। बिहार में भी एक लाख दस हजार से ज्यादा को ट्रेनिंग दी गई है। हर एक को 15 हजार के आधुनिक औजार दिए गए हैं, लेकिन टीएमसी की निर्माम सरकार ने यहां लागू नहीं होने दिया। आपका बहुत बड़ा नुकसान किया है। यहां आयुष्मान योजना भी लागू नहीं होने दिया। इसलिए मैं गारंटी देता हूं कि 4 मई के बाद जब यहां बीजेपी का सीएम शपथ लेगा, तब पहली कैबिनेट बैठक में ही यहां आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। यह मोदी की गारंटी है।
07:08 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- भाजपा जो कहती है करके दिखाती है
पीएम मोदी ने कहा कि आप याद रखिए बीजेपी का इतिहास और रिकॉर्ड कहता है कि जो कहती है वो करके दिखाती है। बीजेपी के लिए बंगाल की जनता का प्रेम देखकर टीएमसी पैनिक मोड में आ गई है।
टीएमसी कह रही है कि भाजपा आएगी तो ये योजना बंद होगी, वो योजना बंद हो जाएगी। आप ये विश्वास रखो भाजपा कुछ भी बंद नहीं करेगी। भाजपा इनकी दुकान बंद करेगी। लूट बंद करेगी।
मैं बंगाल की बेटियों को भरोसा देने आया हूं। हमने हर महीने ₹3 हजार देने का ऐलान किया है। हम ये सब तो करेंगे ही, सबसे बड़ी बात बीजेपी के सेवाकाल में बंगाल की हर बहन-बेटी बिना भय के कभी भी कहीं भी आ जा सकेगी।
महिलाओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलेगा। यही बीजेपी और टीएमसी सरकार में सबसे बड़ा अंतर है। हमारी गारंटियां कैसे पूरी होंगी ये भी हमने जनता के सामने रखा है। यहां बीजेपी सरकार बनते ही केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा।
बीजेपी यहां ऐसे उद्योग लगाएगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सके। जो युवा सरकारी भर्ती के लिए ओवरएज हो गए उन्हें छूट देने का ऐलान किया है। सरकार विभागों में जो खाली पद हैं उन्हें तेजी से भरा जाएगा।
07:00 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा
पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा। बीजेपी के राज में सचिवालय तक भयमुक्त और ट्रांसपेरेंट व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त होगी और सिंडिकेट की जगह हर काम के लिए पारदर्शी प्रोसेस बनया जाएगा।
बीजेपी सरकार में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई होगी। टीएमसी के 15 साल के राज ने बंगाल के हर नागरिक हर परिवार को सिर्फ भयभीत रखा है। ये चुनाव इसी भय को मिटाने का चुनाव है। TMC के भय से मुक्त और भाजपा के भरोसे से युक्त बंगाल हमें बनाकर देना है।
यही विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। बंगाल के पास वोट है। इतना लंबा समुद्री तट है, उपजाऊ जमीन है। बंगाल का सामर्थ्य किसी से भी कम नहीं है। अगर कमी है तो सुशासन की कमी है। नियत की कमी है। वर्धमान को तो धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की पहचान जूट से रही है। जमीन ऐसी है साल में 3 बार फसल ली जा सकती है।
सीताभोग मिहीदान की मीठी सुगंध दुनिया भर में फैलती है। आलू खरीद का वादा किया था लेकिन आज आलू सड़ रहा है। हर किसान का यही हाल है। बंगाल बीजेपी ने अनेक घोषणाएं की हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि 9 हजार रुपया मिलेगी। 6 हजार केंद्र से 3 हजार बंगाल की बीजेपी सरकार देगी। जूट की खेती और उद्योग के गौर व को फिर से स्थापित कयिा जाएगा।
06:59 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि कटवा की ये धरती चैतन्य महाप्रभु की भूमि है। राजशेखर बासु, सत्येंद्र नाथ दत्ता, काशीराम दासजी जैसी अनेक प्रेरक विभूतियों का नाता इस पवित्र मिट्टी से है। इतनी महान विरासत पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि इन पर पिछड़ेपन का दाग लगा दिया।
अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कल ही घोषणापत्र जारी किया है। इसमें मैंने जो आपको जो 6 गारंटियां दी हैं। उन्हें लागू करने का रोडमैप है।
मैं बंगाल बीजेपी के सभी साथियों को इसके लिए बधाई देता हूं। मोदी की गारंटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को भय को हटा करके भरोसे में बदलने की है। ये पूरी कैसे होगी। इसका पूरा खाका घोषणापत्र में है।
बीजेपी भ्रष्टाचार और कानून को लेकर श्वेत पत्र जारी करेगी। ताकि टीएमसी के हर गुंडे, सिंडिकेट, मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब लिया जा सके।
06:56 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के साथ-साथ 4 और राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। असम, केरलम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। वहां भारी मतदान हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए निकले हैं। महिलाओं ने बहुत बड़ी संख्या में वोट डाले हैं।
मैं इलेक्शन कमीशन केा बधाई देता हूं कि एक भी हिंसा की घटना के बिना इतना भारी मतदान हुआ है। हमने महाराष्ट्र बिहार हरियाणा में देखा है जहां भी भारी मतदान हुआ है, जहां भी महिलाएं वोट डालने निकली हैं। वहां भाजपा और NDA को प्रचंड बहुमत मिला है।
केरल में तो स्थिति ये है कि LDF और UDF खुद के जीतने का दावा तक नहीं कर रहे। वे अपनी हार पक्की देख रहे हैं। अब बंगाल में भी बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। आपमें जो जोश और जज्बा देख रहा हूं वो विजय का है।
05:58 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
के. अन्नामलाई बोले- मैं एक्टर विजन की निंदा करता हूं
भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कहा- मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे ‘जना नायकन’ को गैर-कानूनी तरीके से न देखें। जब यह रिलीज होगी, तो मैं इसे सिनेमाघरों में देखूंगा। मैं टीवीके नेताओं की निंदा करता हूं, जिन्होंने इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का नाम लिया।
05:43 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चिदंबरम बोले- विजय के पास राजनीतिक अनुभव नहीं
तमिलनाडु के शिवगंगा में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम ने कहा- एक विजय पार्टी सामने आई है। उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। आज वह कराईकुडी आए और बिना कुछ बोले ही चले गए। यह कैसे स्वीकार्य हो सकता है? राजनीति का मतलब बोलना होता है, इसका मतलब बहस करना होता है, तभी एक सही बहस हो सकती है, जब मैं अपने विचार रखूं और वह अपने विचार रखें। मैं चुप नहीं रह सकता। कल भी उन्होंने कुछ नहीं बोला। वह प्रेस से नहीं मिले हैं। वह लोगों से भी बातचीत नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे देखिए मैं आपके पास आता हूं। मैंने गृह मंत्री और वित्त मंत्री के तौर पर काम किया है। मैं कार से अकेले यात्रा करता हूं। जब भी मैं आता हूं, मैं बोलने के लिए तैयार रहता हूं। अगर कोई बहस होती है, तो मैं उसके लिए हमेशा तैयार रहता हूं, लेकिन शासन करना अलग बात है। फिल्मों में काम करना एक बात है और शासन करना दूसरी बात।
उन्होंने कहा कि शासन का मतलब यह तय करना है कि कौन सी नीतियां सचमुच लोगों को फायदा पहुंचाएंगी। इसमें यह तय करना शामिल है कि सार्वजनिक धन कैसे खर्च किया जाए, ताकि लोगों को असली फायदे मिलें और सड़क परियोजनाओं, पीने के पानी की योजनाओं, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य माध्यमों से विकास हासिल हो।
शासन करते समय इन चीजों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन और कार्यान्वयन करना होता है। शासन करना आसान नहीं है। मैंने लगभग 20 वर्षों तक शासन किया है, और मैं कह सकता हूं कि यह कोई आसान काम नहीं है। शासन में, कोई ‘रिटेक’ नहीं होता। सिनेमा में अगर कोई सीन अच्छा नहीं आता तो निर्देशक दूसरे ‘टेक’ के लिए कह सकता है, लेकिन प्रशासन में ऐसा संभव नहीं है। एक बार कोई फैसला हो गया, तो उसका कोई ‘रिटेक’ नहीं होता। वह फैसला जैसा है, वैसा ही रहता है।
05:26 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डीएमके नेता बोले- 11 सालों में बीजेपी ने क्या किया
डीएमके नेता टीकेस इलनगोवन ने कहा- ये चुनाव हैं, इसलिए केंद्र सरकार सब कुछ करेंगी। महिला आरक्षण बिल 15 साल से ज्यादा समय से संसद में अटका हुआ है। पिछले 11 सालों में BJP ने क्या किया, उन्होंने महिलाओं और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हर चीज लागू की। उन्होंने तीन तलाक बिल पेश किया है, जिससे मुस्लिम लोगों को जेल जाना पड़ेगा। वे यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही है।
05:09 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में वाहनों की चेकिंग जारी
तमिलनाडु के चेन्नई में चुनाव आयोग की टीम और पुलिस ने गाड़ियों की जांच की।
