लॉटरी निकलने पर परिजनों के साथ डांस करत हुए मनमोहन।
पंजाब में मैकेनिक की डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली। उसने फाजिल्का के जलालाबाद में लॉटरी संचालक को फोन करके 200 रुपए की टिकट खरीदी थी। इसका पता लगते ही परिवार झूम उठा। मैकेनिक मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला है।
.
वह टिकट लेकर आज जलालाबाद में लॉटरी संचालक के पास पहुंचा। इस दौरान परिवार के सदस्य भी उसके साथ थे। परिवार ने यहां ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। मनमोहन की 2 बेटियां हैं। उनके परिवार में नानी, माता, पत्नी समेत करीब 10 लोग हैं। मानसा में उसकी वर्कशॉप हैं, जहां गाड़ियां ठीक की जाती हैं।
मैकेनिक मनमोहन सिंह मानसा से फाजिल्का के जलालाबाद में टिकट लेकर पहुंचे।
गरीब परिवारों की मदद करेंगे मनमोहन ने बताया कि करीब 3 साल पहले वे इस इलाके में आए थे और जाते-जाते लॉटरी का टिकट खरीद ले गए थे। तब इनाम नहीं निकला। उसके बाद वे फोन पर लॉटरी मंगवा लेते थे। एक-दो बार छोटे इनाम लगे। लेकिन इस बार 200 रुपए के टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह 10 से 20 किमी के एरिया में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करेंगे।
फोन पर किया था बुक, कूरियर से भेजा टिकट लॉटरी संचालक रवि कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि मनमोहन को फोन पर पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी का टिकट बेचा था। टिकट उन्हें कूरियर कर दिया गया। उस टिकट नंबर 659770 पर डेढ़ करोड़ का इनाम आया है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के इतिहास में आज तक इतना बड़ा इनाम नहीं लगा था।