नीरज चोपड़ा पत्नी हिमानी मोर के साथ विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे।
हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार पत्नी हिमानी मोर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। वह तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। करीब 5 दिन पहले यह मुकाबला हुआ था। नीरज ने पहले अकेले की ही तस्वीर सोशल मीडिया प
.
नीरज ने पत्नी संग सामने से यह फोटो पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की है। 13 घंटे में 2,61,501 लोगों ने फोटो को लाइक किया। जबकि 500 लोगों ने कमेंट किया। 1106 लोगों ने फोटो को शेयर किया है।
नीरज ने सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से 16 जनवरी को शादी की। यह शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में हुई।
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर के साथ तस्वीर। दोनों की इस साल 16 जनवरी को शादी हुई थी।
सोशल मीडिया पर 5 फोटो शेयर कीं नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच फोटो शेयर की हैं। जिसमें से तीन में वे खुद व पत्नी संग नजर आ रहे हैं। वह विंबलडन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं। नीरज के अलावा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी विंबलडन का फाइनल देखने पहुंची हैं। प्रीति की विंबलडन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।