- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert
नई दिल्ली/चंडीगढ़/श्रीनगर/लखनऊ5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है। मोनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, वासुदेव घाट, निगम बोध घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट समेत शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सिविल लाइंस के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में 5 फीट तक पानी भर गया है।
पंजाब में 23 जिलों के 1900 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 3,84,205 से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। अमृतसर में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 12 जिलों में 43 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब में बाढ़ से अब तक 1,71,819 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। यमुना खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रही है। शहरी इलाकों की 20 से ज्यादा कॉलोनी जलमग्न हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और सिंथन रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। कठुआ से कश्मीर तक करीब 3700 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं।
श्रीनगर और बडगाम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार 11 दिन से बंद है। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
देश में बाढ़-बारिश की फोटो…

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पानी भरने के बाद ट्रैफिक जाम लगा।

हिमाचल प्रदेश में शिमला के रामपुर में नेशनल हाईवे पर गिरा पहाड़।

हरियाणा के हिसार में एक जेसीबी मशीन जमीन में धंस गई है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कालीसिंध नदी के पुल से एक कार नीचे गिर गई।
अन्य राज्यों में बारिश के हालात…
हरियाणा में बारिश के बाद फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर, कुरुक्षेत्र में मारकंडा और अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो हैं। हथिनीकुंड बैराज पर 106 घंटे बाद जलस्तर डेंजर लेवल 1 लाख क्यूसेक से कम हो गया है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कालीसिंध नदी के पुल से एक कार नीचे गिर गई। इसमें सारंगपुर जनपद पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी (26) सवार था। रेस्क्यू टीमें उसे तलाश रही हैं।
गुजरात के सूरत और वडोदरा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नर्मदा और किम नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला-किन्नौर NH पर आज सुबह ज्यूरी में बड़ी चट्टान सड़क पर गिर गई। लोग चट्टान के नीचे से जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। आपदाग्रस्त कुल्लू की सैंज घाटी में सेना के M-17 हेलिकॉप्टर से राशन पहुंचाया गया।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
6 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
