नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक सेवादार पर डंडे से हमला करते दिखे।
दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते दिखे। आसपास 3-4 युवक और खड़े थे। घटना को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी 30 साल के अतुल पांडे के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान अभी नहीं हुई है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मृतक सेवादार की पहचान 35 साल के योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार थे। पुलिस को कल रात लगभग 9:30 बजे एक पीसीआर कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे। दर्शन के बाद, उन्होंने सेवादार से प्रसाद मांगा। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई। यह विवाद हिंसक हो गया और युवकों ने सेवादार पर पहले मुक्कों और फिर लाठियों से पिटाई कर दी।
घटना के 3 विजुअल देखिए…



हमले के वीडियो में दिखा कि 4 से 5 युवक मौके पर खड़े थे। इनमें से दो युवकों के हाथ में डंडा था। उन्होंने जमीन पर पड़े सेवादार पर डंडों से एक के बाद एक, कई बार हमले किए। इस दौरान सेवादार के शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
मौके पर मौजूद एक युवक ने एक हमलावर को अपनी तरफ खींचा। फिर दूसरे हमलावर ने भी डंडा छोड़ दिया और सभी वहां से भाग गए। पूरी वारदात के दौरान, मंदिर कैंपस में कई श्रद्धालु दिख रहे थे, लेकिन कोई भी युवकों को रोकने नहीं आया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सेवादार को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
………………………….
ये खबरें भी पढ़ें…
दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली गई: 4 दिन पहले हमले के बाद बढ़ाई गई थी, दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी 25 अगस्त को हटा ली गई। 4 दिन पहले उन पर हमले के बाद यह सिक्योरिटी दी गई थी। यह फैसला वापस क्यों लिया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अब फिर से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदार दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें…