• Hindi News
  • National
  • IAF Dinner Menu; Operation Sindoor Rawalpindi Balakot PoK | | India Pakistan War

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर एयरफोर्स-डे का डिनर मेन्यू शेयर किया है।

देश भर में बुधवार को इंडियन एयरफोर्स की 93वीं एनिवर्सरी मनाई गई। एयरफोर्स-डे सेलिब्रेशन के दौरान एक डिनर प्रोग्राम के खाने का मेन्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिनर में कई तरह के पकवान परोसे गए, जो अपने अनोखे नाम को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दरअसल, एयरफोर्स-डे पर डिनर के दौरान परोसे गए खाने के नाम पाकिस्तान के जगहों के नाम पर रखे गए थे। इनमें रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, रफीकी रहरा मटन, भोलारी पनीर मेथी मलाई, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, सरगोधा दाल मखनी, जकोबाबाद मेवा पुलाव और बहावलपुर नान शामिल थे।

मिठाई में बालाकोट तिरामिसु, मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा और मुरीदके मीठा पान शामिल थे। दौर करने वाली बात यह है कि हर डिश का नाम पाकिस्तान के उस शहर या जगह के नाम पर रखा गया, जिसे भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर एयरफोर्स का मेन्यू शेयर करते हुए लिखा- व्यंजन परोसने से लेकर न्याय दिलाने तक, अब भारतीय वायुसेना का मेन्यू भी न्यू नॉर्मल का संदेश देता है। वो दिन गए जब 26/11 की घटना होती थी और कोई कार्रवाई नहीं करती थीं। अब नया मॉडल आ गया है। घर में घुस कर मारो।

अब वायुसेना के डिनर मेन्यू पर एक नजर डालिए…

खबरें और भी हैं…



Source link