नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की है। इसके बाद से ही कांग्रेस समेत कई पार्टियों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका को सभी भारतीय निर्यातों पर 25% टैरिफ और रूसी तेल खरीदने पर जुर्माना अमेरिका के साथ भारत के व्यापार के लिए बड़ा झटका है।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तर्क दिया कि ये विश्व व्यापार संगठन के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि शायद PM इससे डर गए होंगे, इसलिए वे इसकी जवाबदेही नहीं लेना चाहेंगे।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से तेल खरीदने पर भारत को एडीशनल पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा।

पढ़िए किसने क्या-क्या कहा…

  • कांग्रेस के राजीव शुक्ला: ट्रम्प भारत के साथ अन्याय कर रहे हैं कांग्रेस राजीव शुक्ला ने कहा, “ट्रंप देशों को धमका रहे हैं। वे भारत से रूस के साथ व्यापार न करने के लिए कह रहे हैं। यह बहुत गलत है। अमेरिका भारत का समर्थन नहीं कर रहा है। हम ट्रम्प के साथ दोस्ती का दावा कर रहे थे। वह कहां है। वे कहते हैं, मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन 25% टैरिफ लगा रहे, इसका क्या मतलब है। वह भारत के साथ अन्याय कर रहे हैं।”
  • जदयू सांसद संजय कुमार झा: यह कोई नई बात नहीं है JDU के सांसद संजय कुमार झा ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है। ऐसी जानकारी मिली है कि अलग-अलग देशों ने अलग-अलग दरों पर टैरिफ लगाए हैं। सरकार वही करेगी जो देश के हित में होगा। सरकार कृषि और एमएसएमई क्षेत्र के हित में काम करेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि बातचीत जारी है। सरकार और पीएम मोदी समाधान निकालने में सक्षम हैं।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

भारत-अमेरिका में 6 महीने बाद भी ट्रेड डील क्यों नहीं: भारत एग्रो-डेयरी सेक्टर में छूट को तैयार नहीं

भारत और अमेरिका के बीच फरवरी में ट्रेड डील पर बातचीत शुरू हुई थी। यानी 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन दोनों देश अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। अमेरिका, भारत के एग्री और डेयरी सेक्टर में एंट्री चाहता है, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा भारत अपने छोटे और मंझोले उद्योगों (MSME) को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रहा है। अभी भारत पर अमेरिका ने 10% टैरिफ लगा रखा है। पढ़ें ट्रेड डील न हो पाने की 4 संभावित वजहें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed