CM ऑफिस में पिछले 1 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है।
जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर लिखा गया- एक से दो घंटे बाद सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आय
.
एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमें सर्च कर रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।
शनिवार के जयपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।


पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…