जयपुर-अजमेर हाईवे पर देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक-एक कर सिलेंडर फटने लगे। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। वहीं, 5 लोगों के घायल होने की सूचना है।
.
इस दौरान एक सिलेंडर जलता हुआ एक ढाबे के अंदर जाकर गिरा। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी जल गईं।
ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे, इनमें से करीब 200 फट गए। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका।
अब PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम…
फोटो: 1
धमाके के साथ कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
देर रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के मोखमपुरा के पास अचानक आसमान में आग के गोले और कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी।
फोटो: 2
कुछ मिनटों में फैली आग, कई गाड़ियां जलीं

मौखमपुरा के में हादसे में चंद मिनटों में आग सिलेंडर से भरे ट्रक के पास खड़ी गाड़ियों तक फैल गई।
फोटो: 3
रेस्टोरेंट-ढाबों में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग

टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फटने लगे तो जान बचाकर भागने लगे।
फोटो: 4
ढाबे के बाद अंदर उड़ता हुआ आया जलता सिलेंडर

अचानक हुए धमाके से आसपास के ढाबों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक जलता हुआ सिलेंडर उड़ता हुआ ढाबे के अंदर आकर गिरा।
फोटो: 5
घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर तक गिरे सिलेंडर

आग में फटे सिलेंडर आसपास के खेतों में जाकर गिरने लगे। जो आधा किलोमीटर दूर तक मिले।
फोटो: 6
सिलेंडर के टुकड़ों से भी कई लोगों के घायल होने की आशंका

धमाके के साथ कई गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। उनके टुकड़े भी घटना स्थल से कई फीट दूर जाकर मिले हैं। आशंका है कि इनसे भी कई लोग घायल हुए हैं।
फोटो: 7
हादसे में घायल बोले- कुछ मिनट के लिए लगा अब नहीं बचेंगे

हादसे के दौरान घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल ने बताया कि कुछ मिनट के लिए लगा कि सब खत्म हो गया है।
फोटो: 8
बार-बार धधकता रहा LPG सिलेंडर से भरा ट्रक

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब 3 घंटे तक आग को बुझाने की कोशिश करती रहीं। इस बीच कई बार आग बुझने से बाद फिर से धधक गई।
फोटो: 9
ट्रक खाक, कई सौ मीटर के एरिया में फैली बदबू

जिस ट्रक में एलपीजी सिलेंडर भरे थे, वो पूरी तरह जल गया। वहीं, हादसे वाली जगह के कई सौ मीटर के दायरे में एलपीजी गैस की बदूब फैल गई। इससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।
फोटो: 10
एक जगह जमा किए जले सिलेंडर, 200 से ज्यादा में ब्लास्ट

हादसे के बाद हाईवे पर जगह-जगह बिखरे सिलेंडरों को एक जगह एकत्रित कर रखा गया। बुधवार सुबह तक आसपास के करीब 500 मीटर के एरिया में ये सिलेंडर ढूंढे गए।
फोटो: 11
केमिकल टैंकर में रिसाव को रोकने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया

केमिकल टैंकर में लगातार रिसाव होता रहा, जिसे मुश्किल से काबू किया गया।
फोटो: 12
प्लास्टिक के बैग में लाया गया शव, पहचान नहीं हो सकी

एलपीजी गैस सिलेंडर हादसे में मृतक का शव लाल रंग के छोटे से बैग में एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया।
….
जयपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग:जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, एक जिंदा जला

जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फटने लगे। (पूरी खबर पढ़ें)