चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दवाड़ा के पास फ्लाईओवर धंसा।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के दवाडा में फ्लाईओवर का एक हिस्सा 6 इंच नीचे धंस गया है। इसके बाद फ्लाईओवर पर यातायात को रोक दिया गया है। मंडी पुलिस ने 9 मील और ओट के पास ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
.
दवाड़ा फ्लाईओवर में जुलाई माह की बारिश में ही बड़ी बड़ी दरारें आ गई थी। अब यह बढ़ती जा रहा है। फोरलेन पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया है।
मंडी के दवाड़ा के पास फ्लाईओवर धंसा।
बता दें कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बीते 90 दिनों में मुश्किल से 70 दिन से भी ज्यादा बंद रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ टूरिस्ट और सेब ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर कई कई दिनों तक फोरलेन पर सड़क में फंसे रहे।
तीन दिन पहले ही फोरलेन करीब 12 दिन बाद बहाल हुआ था। मगर अब दवाड़ा में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आने वाले दिनों में भी मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दवाड़ा के पास फ्लाईओवर धंसा।
केंद्रीय मंत्री उठा चुके सवाल
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस फोरलेन की गुणवत्ता को लेकर खुद सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, इंजीनियर दफ्तरों में बैठकर डीपीआर बनाते हैं और ग्राउंड स्टडी नहीं करते। इसी का नतीजा है कि सड़कें टूट रही है।
एसपी बोली- फ्लाइओवर को पहुंचा नुकसान, इसलिए रोका यातायात
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर को नुकसान पहुंचा है। इसलिए यातायात रोक दिया गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मरम्मत में लगभग 7-8 घंटे का समय लगेगा। पुलिस की निगरानी में काम चल रहा है।

मंडी में दवाड़ा के पास फ्लाईओवर धंसा।
वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल करें लोग
दवाड़ा में सड़क टूटने के बाद लोग वैकल्पिक सड़क कटौला-कामंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर इस सड़क पर छोटे वाहनों को ही अनुमति होगी। बड़े वाहनों को फोरलेन खुलने का इंतजार करना होगा।