पंजाब में गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल पर मिली है। इसको देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अमृतसर पुलिस अलर्ट हो गई है। इससे पहले सोमवार को मेल पर ही गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमक
.
जानकारी के मुताबिक नई मेल में आरोपी ने दावा किया है कि पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखी गई शब्दावली को सार्वजनिक किया गया है।
SGPC और पुलिस मिलकर पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
SGPC सचिव की 3 बड़ी बातें…
- लोगों में डर की भावना पैदा करने के लिए धमकी दी: SGPC सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई है कि गोल्डन टेंपल को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये जो धमकी दे रहे हैं, वे सिर्फ गोल्डन टेंपल की बात नहीं करते, वे सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों को उड़ाने की बात भी कर रहे हैं। ये इंसान जो धमकी दे रहे हैं, उनका कोई धर्म नहीं होता। ये लोगों में डर की भावना पैदा करने के लिए ऐसा करते हैं।
- सरकार धमकी देने वाले को पकड़े: सचिव ने कहा कि संगत पहले की तरह ही माथा टेकने आ रही है। गुरुघर में कीर्तन सुन रहे हैं। संगत से विनती है कि ये गुरुओं का दर है और यहां ऐसा सोचना भी पाप है। जिसने भी ये धमकी दी है, ये सरकारों का काम है कि वे उसे ट्रेस करे और सख्त से सख्त सजा दे। ये पुलिस प्रशासन और केंद्र का भी काम है कि इन्हें पकड़ा जाना चाहिए।
- एकता को खंडित करने की साजिश: प्रताप सिंह ने कहा कि ये वे स्थान है, जहां शांति और एकता का संदेश मिलता है। यहां हर धर्म के लोग आकर नतमस्तक होते हैं। ये कोशिश धर्म से तोड़ने की और एकता को खंडित करने की साजिश है।
हम खबर को अपडेट कर रहे है…