मोडासा (गुजरात)18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोडासा के मेघराज रोड स्थित कुमकुम पार्टी प्लॉट में हो रही है महापंचायत।

गुजरात के मोडासा शहर में आज आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विशाल किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस मौके पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल और बैठने की व्यवस्था की गई है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 2 दिन के दौरे पर गुजरात पर हैं। इस दौरान, वे गुजरात में पार्टी की जड़ें मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा, केजरीवाल AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ भी रैली करेंगे।

एक महीने में केजरीवाल का दूसरा गुजरात दौरा इससे पहले इसी माह दो और तीन जुलाई को भी अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर गए थे. अब वे गुजरात में अपने दूध के उचित दाम माँग रहे किसान पशुपालकों के प्रदर्शन पर वहां की सरकार के खिलाफ किसानों का समर्थन करेंगे. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि गुजरात में दूध की उचित कीमत की मांग करने वाले किसानों पर बीजेपी सरकार ने लाठी चार्ज के आदेश दिए थे, जिससे एक किसान की मौत हो गई थी।

14 जुलाई से अब तक पशुपालकों का आंदोलन बयाड के पूर्व विधायक और साबर डेयरी के निदेशक के नेतृत्व में मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर एक मौन रैली निकाली गई थी। फिर, 14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा जिलों के हजारों पशुपालक विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिम्मतनगर के साबर डेयरी पहुंचे थे।

इस दौरान पुलिस और पशुपालकों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में 77 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और 47 पशुपालकों को हिरासत में लिया गया था। इसी दिन एक पशुपालक अशोक चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गुजरात दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है कि गुजरात में सरकार के खिलाफ घोर भ्रष्टाचार का आवाज उठाने पर आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात में 30 साल शासन करने के बाद आज बीजेपी का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है।

——————————- ये खबर भी पढ़ें…

केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP:अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। केजरीवाल गुजरात के दो दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *