कोलकाता27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गैंगरेप के आरोपियों की पहचान दीप और चंदन मलिक के रूप में हुई है।
कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में शुक्रवार को एक 20 साल की महिला का उसके जन्मदिन पर दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। कोलकाता पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
दोनों आरोपियों की पहचान चंदन मलिक और दीप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हरिदेवपुर की पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला तब हुआ जब चंदन उसे उसके जन्मदिन का जश्न मनाने के बहाने दीप के घर ले गया।
वहां उन्होंने खाना खाया। जब पीड़ित ने कहा कि वह घर लौटना चाहती है, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। फिर दरवाजा बंद करके रेप किया।
अगली सुबह घटनास्थल से भागी, परिवार को जानकारी दी घटना की अगली सुबह करीब 10.30 बजे पीड़ित किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकली। घर लौटने के बाद उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया – हमने हमले के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी ने खुद को बताया था दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख
अपनी शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि वह कई महीने पहले चंदन से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़े दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया। उसके माध्यम से पीड़ित दीप से मिली और तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।
दोनों आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल करने का वादा किया था।

कोलकाता को समझा जाता है महिलाओं के लिए सेफ
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो डेटा के अनुसार कोलकाता को देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।
इससे पहले एक कानून की छात्रा के साथ 25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस में रेप का मामला सामने आया था। कॉलेज का एक पूर्व छात्र मोनोजीत मिश्रा मामले में मुख्य आरोपी है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस के आरोपी को हो चुकी सजा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। मामले के आरोपी संजय रॉय को इस साल की शुरुआत में एक स्थानीय अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
——————————
ये भी खबर पढ़ें
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:कोर्ट ने कहा- एक कोमल फूल असमय मुरझा गया

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीकर की पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 ने एक नाबालिग से रेप केस में मुख्य आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें…