कन्नूरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
केरल के कन्नूर में युवाओं ने 16 सितंबर को बच्ची के गले से च्युइंगम निकालकर उसकी जान बचाई।
केरल के कन्नूर में कुछ युवाओं ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर एक छोटी बच्ची के गले में फंसी च्युइंगम निकालकर उसकी जान बचाई। पल्लिक्कारा इलाके में 16 सितंबर को एक बच्ची अपनी साइकिल के साथ खड़ी थी और च्युइंगम खा रही थी।
अचानक च्युइंगम उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशान होने लगी। बच्ची ने पास ही खड़े कुछ युवकों से घुटन और सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही। इसके बाद युवक उसकी ओर दौड़े।
एक युवक ने बच्ची को उठाकर उसकी पीठ थपथपाई और दबाई। इसी दौरान पास खड़े दूसरे युवक ने भी मदद की। कुछ ही देर में च्युइंगम बाहर निकल गया और बच्ची आसानी से सांसें लेने लगी।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में दिखाई देता है कि किस तरह युवकों ने बिना समय गंवाए बच्ची की जान बचाई।
पूरा घटनाक्रम 5 तस्वीरों में…

पल्लिक्कारा में रोड पर बच्ची और कुछ युवक खड़े हुए थे।

तभी बच्ची की युवकों के पास आती है और उनसे सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहती है।

इसके बाद एक युवक बच्ची को उठाकर उसे उल्टा करता है।

इसके बाद दूसरा युवक भी आता है। बच्ची को जोर से हिलाने के बाद उसके गले से च्युइंगम बाहर निकल जाती है

च्युइंगम निकलने के बाद बच्ची आसानी से सांस ले पाती है।
शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने युवाओं की तारीफ की
केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर युवाओं की तारीफ करते हुए लिखा- पल्लिक्कारा, कन्नूर में युवाओं ने बच्ची के गले में फंसी च्युइंगम को निकालकर उसकी जान बचाई। इसके
सोशल मीडिया पर भी लोग युवाओं की बहादुरी और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। बाद में बच्ची ने एक टीवी चैनल से कहा कि अब वह कभी च्युइंगम नहीं खाएगी।
—————————————
केरल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट ने केरल की बच्ची की कस्टडी पिता से वापस ली, घर का खाना नहीं खिला पाया

सुप्रीम कोर्ट ने आठ साल की बच्ची की कस्टडी मां को देने का फैसला दिया क्योंकि बच्ची का पिता उसे घर का बना खाना नहीं खिला पाया। केरल हाईकोर्ट ने बच्ची के मां और पिता को 15-15 दिन बेटी के साथ रहने रहने की इजाजत दी थी।
सुप्रीम कोर्ट में पिता ने दलील दी कि वह सिंगापुर में काम करता है। उसने तिरुवनंतपुरम में एक घर किराए पर लिया है। बेटी के साथ समय बिताने के लिए हर दो सप्ताह में सिंगापुर से आता था। पूरी खबर पढ़ें…
केरल में दलित लड़की को आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी, प्रयागराज से ब्रेनवॉश कर ले गए, धर्म परिवर्तन कराया

यूपी के प्रयागराज की नाबालिग दलित लड़की को केरल में आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा किया। उसे प्रयागराज से केरल ले गए। जबरन धर्म परिवर्तन कराया।
फिर उसे जिहाद के नाम से ट्रेनिंग देने लगे। इसी बीच पीड़ित वहां से भागकर केरल के एक रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां रेलवे पुलिस को उसने आपबीती सुनाई। केरल पुलिस ने प्रयागराज पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस नाबालिग को लेकर प्रयागराज आई। पूरी खबर पढ़ें…